फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Stree 2 actress Shraddha Kapoor praised Amitabh Bachchan for Prabhas and Deepika starrer Kalki 2898 AD film

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने की 'कल्कि 2898 एडी' की समीक्षा, अमिताभ बच्चन की तारीफों के बांधे पुल

Sat, 29 Jun 2024 01:17 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 29 Jun 2024 01:17 PM IST
सार

हालिया रिलीज फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को दर्शकों द्वारा काफी सराहना मिल रही है। अब 'स्त्री 2' अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी फिल्म की समीक्षा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Stree 2 actress Shraddha Kapoor praised Amitabh Bachchan for Prabhas and Deepika starrer Kalki 2898 AD film
अमिताभ बच्चन- श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'कल्कि 2898 ए़डी' फिल्म हाल में ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर हुई  फिल्म की कमाई बताती है कि फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म को दर्शकों के अलावा फिल्मी हस्तियों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अभिनय और उनके किरदार पर दर्शक काफी प्यार लुटा रहे हैं। इस कड़ी में अब अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। 

विज्ञापन


श्रद्धा ने की अमिताभ की तारीफ
श्रद्धा कपूर हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्हें पसंद करने वाले फैंस उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अपने अब तक के करियर में वह कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रही है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अपने काम और निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां साझा करती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुचर्चित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन की काफी तारीफ की है।
विज्ञापन

apka Apna Zakir: दर्शकों को गुदगुदाने वापस आ रहे हैं जाकिर खान, अब इस कॉमेडी शो में सुनाएंगे दिलचस्प किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ को बताया खुद एक सिनेमैटिक यूनिवर्स
इस वक्त पूरे देश में 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा हो रही है। ऐसे में श्रद्धा कपूर भी इस फिल्म को देखे बिना नहीं रह पायीं और फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा,' क्या उत्तर, क्या दक्षिण, क्या पूर्व, क्या पश्चिम। सारा सिनेमा एक तरफ।' अगली स्लाइड में उन्होंने फिल्म से बिग बी की एक तस्वीर साझा करते हुए आग और सैल्यूट इमोजी के साथ लिखा, 'अमिताभ बच्चन एक तरफ।'  इसके अलावा पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए लिखा,'आप अपने आप में ही एक सिनेमैटिक यूनिवर्स हैं।' उनके पोस्ट से जाहिर है कि फिल्म में अमिताभ बच्चन के अभिनय ने उनका दिल जीत लिया है।
रिया के हैंडबैग की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
'स्त्री 2' में आएंगी नजर 
बात करें श्रद्धा के वर्क फ्रंट की तो हाल में ही वह अभय वर्मा और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म 'मुंजा' में कैमियो करती नजर आई हैं। इसके अलावा वह जल्द ही अपनी हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी स्त्री की अगली कड़ी 'स्त्री 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी आदि कलाकार के साथ नजर आएंगी। हाल में ही फिल्म का टीजर जारी किया गया है, जिससे अभिनेत्री के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। 
Hina Khan: हिना के ब्रेस्ट कैंसर पर महिमा चौधरी की प्रतिक्रिया, प्रोत्साहन बढ़ाते हुए कही दिल छू लेने वाली बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed