कपिल शर्मा शो में हुआ क्या? सुनील पाल ने शेयर किया चौंकाने वाला अनुभव; कहा- ‘मैं मानसिक रूप से तैयार नहीं था’
Samay Raina Vs Sunil Pal: कॉमेडियन सुनील पाल हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे थे, जिसमें रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना भी शामिल थे। इसके बाद उन्होंने अपने अनुभव को शेयर किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमेडियन समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और सुनील पाल का यह एपिसोड ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर प्रसारित हुआ था, जिसे कपिल शर्मा होस्ट करते हैं। शो में सुनील पाल, समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया साथ नजर आए थे, लेकिन बाद में इसके कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए।
शो के बाद लोगों ने किया था सुनील को ट्रोल
इन क्लिप्स में समय रैना द्वारा सुनील पाल पर बार-बार किए गए मजाक को लेकर लोगों की मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला। कुछ लोगों ने इसे हल्की-फुल्की मस्ती बताया, जबकि कई लोगों को लगा कि सुनील को शो में थोड़ा असहज किया गया। वहीं कुछ दर्शकों ने सुनील के कुछ जोक्स को भी पुराना और अजीब बताया।
ये भी पढ़ें- जेंटलमैन निकले आर. माधवन! एक्टर ने दिए रिलेशनशिप गोल्स, रिश्तों को लेकर कही ऐसी बात, फैंस बोले- ‘ग्रीन फ्लैग’
हाल ही में जी स्विच को दिए इंटरव्यू में सुनील पाल ने कहा कि वह इस पूरे सेगमेंट के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थे। उन्होंने बताया कि शो से पहले उन्हें बहुत कम जानकारी दी गई थी और उन्हें अंदाजा नहीं था कि शो में क्या होने वाला है।
जो मैंने सोचा था वो नहीं हुआ
सुनील ने कहा, ‘मुझे बताया गया था कि समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया शो में होंगे और मुझे भी वहां परफॉर्म करना है। मुझे स्टैंडअप के लिए बुलाया गया था, इसलिए मैं तैयारी करके गया था। लेकिन वहां जाकर स्टैंडअप नहीं हुआ, बल्कि रोस्टिंग हुई। मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं था। मैं इसे धोखा नहीं कह सकता, लेकिन जो मैंने सोचा था वो नहीं हुआ, और जो मैंने नहीं सोचा था वो हो गया।’
क्या थी समय रैना की कॉन्ट्रोवर्सी?
बैकग्राउंड की बात करें तो 2025 में समय रैना उस समय बड़े विवाद में आ गए थे जब रणवीर अल्लाहबादिया की एक टिप्पणी को लेकर उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर काफी बवाल हुआ था। उस एपिसोड के बाद एफआईआर दर्ज हुई थीं और शो को भी हटा दिया गया था।
इसके बाद सुनील पाल ने भी समय रैना पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘आतंकवादी’ तक कह दिया था। समय रैना ने बाद में अपने शो ‘स्टिल अलाइव’ में सुनील के इस बयान पर तंज कसा था।