GADAR 2 Anniversary: 'गदर 2' की रिलीज को एक साल पूरे, सनी देओल और अमीषा पटेल ने भावुक संदेश लिख जताया आभार
पिछले साल रिलीज हुई अनिल शर्मा निर्देशित 'गदर 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद कामयाब साबित हुई थी। अब इस फिल्म की रिलीज को एक साल पूरे होने पर सनी देओल और अमीषा पटेल ने भावुक संदेश साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सनी देओल के करियर की दूसरी पारी में 'गदर 2' ने बेहद अहम भूमिका निभाई है। पिछले साल इस मशहूर अभिनेता ने गदर 2 से धमाकेदार वापसी की थी। ये फिल्म साल 2001 में आई 'गदर' की सीक्वेल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई इबारत लिखी थी। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों का सूखा समाप्त करते हुए पैसों की बारिश की थी। इसके बाद सनी देओल के फिल्मी करियर में भी एक बड़ा बदलाव आया।
'गदर 2' की सफलता के बाद सनी देओल के पास फिल्मों के ऑफर की बाढ़ सी आ गई। हाल में ही इस फिल्म का एक साल पूरा हुआ है। फिल्म की पहली सालगिरह पर इसके मुख्य कलाकारों ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट साझा की है। इस दौरान उन्होंने फिल्म के एक साल पूरे होने पर अपनी खुशी जाहिर की है। आज, यानी 11 अगस्त को सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में फिल्म से जुड़ी तस्वीरें, लोगों की समीक्षा, दर्शकों से भरे सिनेमाघर और फिल्म के प्रचार से जुड़ी तस्वीरें शामिल हैं।
अभिनेता ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "मेरे जीवन में नए बदलाव का एक साल ,गदर 2। दुनिया के कोने-कोने से आप सभी ने जो प्यार बरसाया, जिस तरह से इसकी रिलीज को एक त्यौहार बना दिया, आपने तारा सिंह और उसके परिवार का जश्न मनाया और जिस तरह से सिनेमाघरों को एक कार्निवल में बदल दिया , कुछ भी उसकी बराबरी नहीं कर सकता।" अभिनेता ने आगे लिखा," आपके प्यार ने हम सभी में एक नई जान फूंक दी है। यह सफलता पूरी तरह आपकी है।"
Jacqueline Fernandez Song: चिट्टियां कलाइयां से लेकर जुम्मे की रात तक, जैकलीन के किलर डांस मूव्स ने मचाया धमाल
सनी देओल के अलावा फिल्म में सकीना के किरदार में नजर आने वाली अमीषा पटेल ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने सनी देओल के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए एक प्यारा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, "आज जब ग़दर 2 अपनी पहली सालगिरह मना रहा है, मैं आप सब को दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने और इसे हिंदुस्तान का असली ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए। गदर 2 की पूरी टीम और सकीना के प्यार तारा सिंह को बधाई।"
Vicky Kaushal: ‘छावा’ अभिनेता विक्की ने सोशल मीडिया पर साझा कीं शानदार तस्वीर, पत्नी कैटरीना ने किया रिएक्ट
बताते चलें कि 'गदर' साल 2001 में रिलीज हुई थी, जिसे अनिल शर्मा ने निर्देशित किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था। फिल्म का संगीत काफी लोकप्रिय हुआ था। इसके बाद पिछले साल इसका दूसरा भाग 'गदर 2' रिलीज किया गया था। इस भाग में सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी पुराने किरदारों को आगे बढ़ाते हुए उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा आदि अन्य कलाकारों के साथ नजर आए। फिल्म के निर्देशक ने इसके तीसरे भाग का भी एलान कर दिया है।
Athiya Shetty: पापा के जन्मदिन पर अथिया शेट्टी ने लिखा खूबसूरत नोट, कहा- 'आप दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हो'