Mother's Day: माधुरी दीक्षित ने किया विश, सनी देओल ने मां को लगाया गले; ममता के प्यार में डूबे ये सेलेब्स
Celebs On Mother's Day: सिनेमा जगत की कई हस्तियां आज मदर्स डे मना रही हैं। इस खास मौके पर सनी देओल, एशा देओल और माधुरी दीक्षित समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर मां से जुड़ी हुई पोस्ट साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनी देओल
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। एक जगह वह अपनी मां को गले लगाए हुए हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'मां मैं तुमसे प्यार करता हूं।'
विज्ञापन विज्ञापन
बॉबी देओल
बॉबी देओल ने मदर्स डे के मौके पर बधाई दी है। उन्होंने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मैं कितना भी बड़ा हो जाऊं, मैं आपका छोटा बच्चा ही रहूंगा।
अजय देवगन
अजय देवगन ने अपनी पत्नी, मां और सास की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि जिंदगी में इन तीन महिलाओं का साथ पाकर वह धन्य हैं।
ऐशा देओल
वहीं ऐशा देओल ने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी मां उनसे प्यार कर रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में ऐशा देओल ने लिखा है 'मां मैं आपसे प्यार करती हूं।'
माधुरी दीक्षित
मदर्स डे के मौके पर माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी मां और अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। इसके ऊपर उन्होंने लिखा है 'मदर्स डे की बधाई।'
अनुपम खेर
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'खूबसूरती की इंतेहा देखी, जब मैंने मुस्कुराती हुई मां देखी।' उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की है। इसमें उन्होंने मां की अहमियत के बारे में बताया है।
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है 'मां'।
संजय दत्त
संजय दत्त ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां नर्गिस दत्त के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि काश आप यहां मेरे साथ होतीं।
शहनाज गिल
शहनाज गिल ने अपनी मां परमिंदर कौर गिल के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'मैं आपसे प्यार करती हूं।'
सोहा अली खान
सोहा अली खान ने मदर्स डे के मौके पर अपनी बेटी इनाया के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है।