{"_id":"6a08a0d6ebe4d59d160dd222","slug":"surat-court-orders-registration-of-criminal-case-against-anurag-kashyap-for-comments-on-brahmins-2026-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में अनुराग कश्यप! फिल्ममेकर के खिलाफ सूरत कोर्ट ने दिया आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
मुश्किल में अनुराग कश्यप! फिल्ममेकर के खिलाफ सूरत कोर्ट ने दिया आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश
Sat, 16 May 2026 10:22 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 16 May 2026 10:22 PM IST
सार
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप पर आरोप है कि उन्होंने ब्राह्मण समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसलिए सूरत की एक अदालत ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के सूरत की एक अदालत ने शनिवार को फिल्म निर्माता-अभिनेता अनुराग कश्यप के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समुदाय पर टिप्पणी की है।
अदालत का निर्देश
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (जेएमएफसी) ने वकील और विश्व हिंदू परिषद के नेता कमलेश रावल की तरफ से दायर एक शिकायत को आंशिक रूप से स्वीकार कर लिया। अदालत ने निर्देश दिया कि कश्यप के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए, क्योंकि कोर्ट को यह मानने का पर्याप्त आधार मिला कि आरोपी ने सोशल मीडिया पोस्ट को इस तरह से वायरल किया था जिससे एक विशेष समुदाय की बदनामी होती है।

- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
शिकायतकर्ता का क्या है आरोप?
कोर्ट ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता, जो ब्राह्मण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, ने एक्स पर कश्यप के आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कोर्ट का रुख किया था। उनका कहना था कि इस पोस्ट से पूरे ब्राह्मण समुदाय की बदनामी हुई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, कश्यप ने अपने बयान का विरोध करने वाले एक पोस्ट के जवाब में जो टिप्पणी की थी, वह भी आपत्तिजनक थी और पूरे ब्राह्मण समुदाय को अपमानित महसूस कराने की एक कोशिश थी।

फिल्म फुले
- फोटो : इंस्टाग्राम@patralekhaa
फिल्म 'फुले' से जुड़ा है मामला
पिछले साल 16 अप्रैल को, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने हिंदी फिल्म 'फुले' के ट्रेलर रिलीज पर आपत्ति जताई थी।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, कश्यप ने एक्स पर एक बयान पोस्ट किया जिसमें उन्होंने ब्राह्मण समुदाय को नीचा दिखाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब किसी ने इस पर आपत्ति जताते हुए पोस्ट किया, तो कश्यप ने उसके जवाब में भी इसी तरह की अपमानजनक टिप्पणियां करना जारी रखा।
Pati Patni Aur Woh Do: क्या 'पति पत्नी और वो 2' को मिला वीकएंड का फायदा? जानें दूसरे दिन कितनी हुई कमाई

हर कोई करता है कलाकार की नकल
शिकायतकर्ता ने कहा, 'पूरे ब्राह्मण समुदाय ने आरोपी के इस पोस्ट का विरोध किया है। इस तरह के पोस्ट से विभिन्न समुदायों और जातियों के बीच दुश्मनी फैलने का खतरा पैदा होता है। आरोपी भारतीय फिल्में बनाने के व्यवसाय में है और एक अभिनेता भी है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई फिल्में देखता है और अभिनेताओं की नकल करने की कोशिश करता है।'

कब रिलीज हुई फिल्म?
फिल्म 'फुले' 25 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी। इसमें समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले की कहानी दिखाई गई है। इसमें उनकी जिंदगी के संघर्षों को दिखाया गया है। यह एक प्रेरणादायक जीवनी है।