फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sushant Singh Rajput Death Anniversary: Kai Po Che Chhichhore MS Dhoni The Untold Story Hit Film Of Late actor

Sushant Singh Rajput: 'काय पो चे' से 'छिछोरे' तक; इन फिल्मों में नजर आई थी सुशांत सिंह राजपूत की दमदार अदाकारी

Sun, 14 Jun 2026 02:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 14 Jun 2026 02:13 PM IST
सार

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज छठी पुण्यतिथि है। 14 जून 2020 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था। उन्होंने अपने छोटे से करियर में कई चर्चित फिल्मों में काम किया था। जानिए

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: Kai Po Che Chhichhore MS Dhoni The Untold Story Hit Film Of Late actor
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

14 जून 2020! यही वह मनहूस दिन था, जब लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया से चले गए। वे मुंबई में अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। महज 34 साल की उम्र में एक शानदार अभिनेता के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सुशांत बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे पढ़ाई में अव्वल थे। डांस का उन्हें जुनून था। विज्ञान में दिलचस्पी रखते थे। मगर, प्यार उन्हें अभिनय से हुआ। छोटे पर्दे से सफर शुरू करते हुए उन्होंने बड़े पर्दे पर पांव जमाए। उनका दौर शुरू ही हुआ था कि जिंदगी खत्म हो गई। सुशांत की छठी बरसी पर जानिए उनकी शानदार फिल्मों के बारे में...

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: Kai Po Che Chhichhore MS Dhoni The Untold Story Hit Film Of Late actor
काय पो चे - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म : काय पो चे (2013)
किरदार : ईशान भट्ट

टीवी के कुछ लोकप्रिय धारावाहिकों में काम करने के बाद, इस फिल्म से सुशांत ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की। तीन युवाओं को केंद्र में रखकर बनाई गई इस फिल्म में ईशान के रूप में सुशांत का किरदार खेलों में रुझान रखने वाले एक युवा का है। उसे राजनीति, व्यापार आदि में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन एक वक्त ऐसा आता है जब ईशान जाने अनजाने में सब कुछ कर जाता है। इस फिल्म के साथ सुशांत अपनी पहली ही परीक्षा में सफल हुए और फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू के लिए नामित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: Kai Po Che Chhichhore MS Dhoni The Untold Story Hit Film Of Late actor
शुद्ध देसी रोमांस - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म : शुद्ध देसी रोमांस (2013)
किरदार : रघु राम

इस दूसरी फिल्म में सुशांत को एक रोमांटिक नौजवान के रूप में देखा गया। फिल्म के शीर्षक के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में दो अभिनेत्रियों (वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा) के साथ पूरे रोमांटिक व्यक्ति लगे। पर्दे पर जिन दृश्यों को करने में अभिनेताओं को थोड़ी झिझक होती है उन दृश्यों को रघु के किरदार में सुशांत ने बेझिझक किया। इस देसी रोमांटिक कहानी में रघु को युवाओं ने बहुत पसंद किया। 

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: Kai Po Che Chhichhore MS Dhoni The Untold Story Hit Film Of Late actor
डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी - फोटो : सोशल मीडिया

डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी (2015)
किरदारः ब्योमकेश बक्शी

फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' में सुशांत ने शानदार अभिनय किया। वे ब्योमकेश बक्शी के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में सुशांत के साथ आनंद तिवारी और स्वस्तिका मुखर्जी भी मुख्य भूमिका में थे। IMDb पर इसे 7.6 की रेटिंग मिली है। आप 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: Kai Po Che Chhichhore MS Dhoni The Untold Story Hit Film Of Late actor
फिल्म एमएस धोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म : एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी (2016)
किरदार : महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की यह बायोपिक सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। शुरुआत से ही एक महत्वाकांक्षी युवा महेंद्र के किरदार में सुशांत ने इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया था। बिहार में ही पैदा हुए सुशांत को इस फिल्म में उसी बोली के साथ काम करने का मौका मिला और उन्होंने इस किरदार में ढलकर उम्दा काम किया। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था।

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: Kai Po Che Chhichhore MS Dhoni The Untold Story Hit Film Of Late actor
केदारनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म : केदारनाथ (2018)
किरदार : मंसूर खान

केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा को केंद्र में रखकर बनाई गई इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत शुद्ध भाव से तीर्थ यात्रियों की सेवा करने वाले एक मुस्लिम युवक मंसूर खान के रूप में नजर आए। खालिस ब्राह्मण की लड़की (सारा अली खान) के साथ मोहब्बत करने से मंसूर की दिक्कतें बढ़ती हैं और उसे ब्राह्मणों के कोप का शिकार होना पड़ता है। मंसूर एक साहसी, ईमानदार और चरित्र का साफ शख्स है, जो आपदा आने पर बिना भेदभाव के सभी की मदद करता है।

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: Kai Po Che Chhichhore MS Dhoni The Untold Story Hit Film Of Late actor
छिछोरे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म : छिछोरे (2019)
किरदार : अनिरुद्ध पाठक / अन्नी

पिछले साल ही रिलीज हुई फिल्म छिछोरे में अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर अन्नी के रूप में सुशांत अपने बेटे को एक सबक सिखाने के लिए पूरी फिल्म की कहानी रचते हैं। अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों का उदाहरण देकर अन्नी अपने बच्चे को बताता है कि जिंदगी में असफल होने के बाद भी बहुत कुछ होता है। हम फिर से कोशिश कर सकते हैं। कहानी के आधार पर समीक्षकों की सराहना से परिपूर्ण इस फिल्म में सुशांत ने शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया। 

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: Kai Po Che Chhichhore MS Dhoni The Untold Story Hit Film Of Late actor
सोन चिड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म: सोन चिड़िया (2019 )
किरदार: लखना

'सोन चिड़िया' फिल्म में सुशांत के साथ मनोज बाजपेयी और भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग ने सबका दिल जीता। वे लखना नाम के बागी (डकैत) की भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया। बता दें कि सुशांत की आखिरी फिल्म थी 'दिल बेचारा' थी, जो उनके निधन के बाद साल 2020 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म थिएटर में नहीं आई, बल्कि जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed