फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sushant Singh Rajput Death Anniversary: Know interesting facts About late actor Life And Career

सुशांत सिंह राजपूत का अभिनय से कैसे जुड़ा 'पवित्र रिश्ता'? इस फिल्म के लिए ली थी बस 21 रुपये फीस; पढ़िए किस्से

Sun, 14 Jun 2026 12:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 14 Jun 2026 12:30 PM IST
सार

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: पढ़ाई में अव्वल। अभिनय का जुनून...विज्ञान में दिलचस्पी और ढेर सारे सपने। कुछ ऐसे ही थे सुशांत सिंह राजपूत। आज 14 जून को दिवंगत अभिनेता की डेथ एनिवर्सरी है। पढ़िए उनसे जुड़े कुछ रोचक किस्से...

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: Know interesting facts About late actor Life And Career
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्हें इस दुनिया से गए आज छह वर्ष हो गए हैं। उनसे जुड़े किस्से आज भी हैं। सुशांत ने इंडस्ट्री में अपने बूते पहचान बनाई थी। उनका कोई गॉडफादर नहीं था। डांस से शुरुआत करते हुए पहले छोटे पर्दे पर खुद को स्थापित किया। फिर फिल्मों में काम किया। उनके और भी ढेर सारे सपने थे। मगर, वे अब कभी पूरे नहीं होंगे। अपनी छोटी सी जिंदगी में सुशांत ने बड़ी फिल्मों में काम किया। पढ़ाई में होशियार सुशांत इंजीनियर बनने वाले थे। मगर, एक्टिंग से उनका 'पवित्रा रिश्ता' कैसे जुड़ा? जानिए

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: Know interesting facts About late actor Life And Career
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : X

11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा पास की थीं
21 जनवरी 1986 को पटना में जन्मे सुशांत ने टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। इंजीनियरिंग करने वाले सुशांत फिल्मों में कैसे आए यह भी काफी दिलचस्प है। साल 2002 में सुशांत की मां का निधन हो गया था। उसी वर्ष उनका परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हुआ। सुशांत पढ़ने में बेहद होशियार थे। 11वीं में वो फिजिक्स ओलंपियाड में गए थे और वहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला। उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई की। उन्होंने इसकी प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया सातवीं रैंक हासिल की थी। इतना ही नहीं, सुशांत ने 11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं पास की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: Know interesting facts About late actor Life And Career
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : X

डांस से खुले रास्ते, ऐश्वर्या राय के साथ किया परफॉर्म
सुशांत सिंह राजपूत को दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई करते हुए लगा कि उन्हें कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी करनी चाहिए। इसी के चलते बाद में उन्होंने डिग्री पूरी होने से पहले ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी और श्यामक डावर के डांस ग्रुप को ज्वॉइन कर लिया। श्यामक के साथ सुशांत ने देश-विदेश में कई शोज किए। सुशांत एक बेहतरीन डांसर भी थे। ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सुशांत को ऐश्वर्या राय के साथ जूनियर डांसर के तौर पर डांस करने का मौका मिला। बता दें कि सुशांत डांस के प्रति जुनूनी थे। उनका सपना था कि वे कम से कम 10 डांस फॉर्म में पारंगत हों।

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: Know interesting facts About late actor Life And Career
एम एस धोनी फिल्म - फोटो : एक्स

'पवित्र रिश्ता' से मिली लोकप्रियता
साल 2008 में सुशांत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से डेब्यू किया। फिर 'पवित्र रिश्ता' में वे लीड एक्टर के तौर पर नजर आए। यहीं से सुशांत की किस्मत पलटी। इसमें उन्होंने मानव का रोल अदा किया और वे घर-घर में पहचाने जाने लगे। साल 2013 में सुशांत ने 'काय पो छे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसमें सुशांत के काम की काफी तारीफ हुई। 

एमएस धोनी की बायोपिक से छा गए
डेब्यू फिल्म के बाद सुशांत सिंह राजपूत 'शुद्ध देसी रोमांस', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' और 'पीके' जैसी फिल्मों में नजर आए। साल 2016 में 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाकर सुशांत बॉलीवुड पर छा गए। इसके बाद वे 'राब्ता', 'केदारनाथ', 'सोनचिरैया', 'छिछोरे' और 'ड्राइव' में नजर आए। 

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: Know interesting facts About late actor Life And Career
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : एएनआई

दोनों हाथों से लिखने में माहिर थे सुशांत
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पढ़ाई में अव्वल थे। उनकी एक खूबी यह भी थी कि वे दोनों हाथों से लिख सकते थे और उनकी लिखावट दोनों तरफ से सुंदर होती थी। वह उभयहस्त (ambidextrous) थे। एक ही समय में दोनों हाथों से लिख सकते थे, जिसमें मिरर-राइटिंग (दर्पण लेखन) भी शामिल था। यह एक अनोखा हुनर है। उनकी बहन श्वेता ने एक्टर का एक वीडियो भी शेयर किया था।

खगोल विज्ञान में थी दिलचल्पी, चांद पर खरीदी थी जमीन
सुशांत को अंतरिक्ष के प्रति प्रेम और खगोल विज्ञान में दिलचस्पी थी। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में भी इसकी झलक देखने को मिलती थी। उन्होंने चांद पर जमीन का एक टुकड़ा था। वह अपनी जमीन को अपने टेलीस्कोप से देखा करते थे। सुशांत ने साल 2018 में चांद पर 'सी ऑफ मस्कोवी' नामक जगह पर जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने लगभग 55 लाख रुपये खर्च किए थे। उसे देखने के लिए उन्होंने एक दूरबीन भी खरीदी थी। चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले भारतीय अभिनेताओं में से एक थे, हालांकि अंतरराष्ट्रीय संधियों के तहत बाहरी अंतरिक्ष पर किसी का मालिकाना हक नहीं हो सकता है।

इस खान एक्टर के दीवाने थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत के मुताबिक, उन्हें इंजीनियरिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन उनके परिवार ने उन्हें कोई और ऑप्शन नहीं दिया, जिससे वे नाखुश थे। वह इसके बजाय एस्ट्रोनॉट और बाद में एयर फोर्स पायलट बनना चाहते थे, लेकिन शाहरुख खान के फैन होने के नाते उन्हें बॉलीवुड में भी दिलचस्पी थी। 

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: Know interesting facts About late actor Life And Career
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के लिए ली सिर्फ 21 रुपये
सुशांत परदे पर बेहतरीन किरदार निभाने के साथ-साथ बड़े दिलवाले भी थे। उन्होंने राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' में छोटा सा रोल किया था। वह अपनी हर फिल्म के लिए पांच से सात करोड़ रुपये लेते थे, लेकिन इस फिल्म में 15 मिनट के रोल के लिए उन्होंने राजकुमार हिरानी से कोई पैसे नहीं लिए। बाद में राजकुमार हिरानी ने सुशांत को शगुन के तौर पर 21 रुपये दिए और अभिनेता ने खुशी से उसे स्वीकार कर लिया था। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई में अपने घर पर मृत पाए गए थे। पुलिस के मुताबिक उनका निधन दम घुटने से हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed