Tamannaah Bhatia: 'वर्क-लाइफ बैलेंस एक झूठ है', इंडस्ट्री में शिफ्ट टाइमिंग पर चल रही बहस के बीच बोलीं तमन्ना
Tamannaah Bhatia On work life balance: इंडस्ट्री में इन दिनों शिफ्ट टाइमिंग को लेकर बहस जारी है। तमाम सितारे इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। हाल ही में तमन्ना भाटिया ने भी बात की।
विस्तार
फिल्म इंडस्ट्री में वर्क-लाइफ बैलेंस पर बहस छिड़ी हुई है। कई सितारों ने लंबे काम के घंटों, शिफ्ट टाइमिंग और स्वस्थ दिनचर्या की जरूरतों पर अपनी बात रखी है। इस बातचीत में अब एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने हाल ही में इस मामले पर अपने निजी विचार साझा किए। साथ ही अपनी राय भी दी।
वर्क लाइफ बैलेंस के कॉन्सेप्ट को नहीं मानतीं तमन्ना
इंडिया कॉउचर वीक के मौके पर बोलते हुए तमन्ना ने कहा कि कि वे 'वर्क लाइफ बैलेंस' के कॉन्सेप्ट में यकीन ही नहीं रखती हैं, जिस पर कि अक्सर चर्चा की जाती है। इसके बजाय वे इनर बैलेंस यानी आंतरिक संतुलन में विश्वास करती हैं। तमन्ना ने एएनआई से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि वर्क लाइफ बैलेंस एक झूठ है'।
दीपिका के 'स्पिरिट' से निकलने के बाद वर्क-लाइफ बैलेंस पर हो रही चर्चा
तमन्ना ने कहा, 'मेरे मुताबिक आपको खुद संतुलित होना ही होगा, तभी काम और जिंदगी का संतुलन बनता है। अगर आप संतुलित हैं, तो काम और जिंदगी का संतुलन हो जाता है'। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फिल्म 'स्पिरिट' छोड़ने के बाद शिफ्ट टाइमिंग और वर्क-लाइफ बैलेंस इंडस्ट्री में हॉट टॉपिक बने हुए हैं। दअअसल, 'स्पिरिट' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने कथित तौर पर आठ घंटे काम करने के दीपिका के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था।
TRP Week 28: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने मारी बाजी, टीआरपी लिस्ट में ‘TMKOC’ और ‘अनुपमा’ को कहां मिली जगह?
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी तमन्ना
तमन्ना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आगामी फिल्म ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ उर्फ 'वीवन' के लिए तैयार हैं, जिसमें वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल मई में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक अरुणभ कुमार और दीपक मिश्रा हैं। यह फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।