सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   tamannaah-bhatia-supports-deepika-padukone-in-vanga-dispute-likes-video-on-gender-pay-gap

Deepika Padukone: फिल्म ‘स्पिरिट’ पर विवाद के बीच दीपिका को मिला तमन्ना भाटिया का साथ? कुछ इस तरह किया रिएक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 28 May 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Spirit Movie Controversy: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा के बीच फिल्म स्पिरिट को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। इसी बीच अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने दीपिका को सीधे तौर पर ना सही लेकिन सपोर्ट जरूर किया है।

tamannaah-bhatia-supports-deepika-padukone-in-vanga-dispute-likes-video-on-gender-pay-gap
तमन्ना भाटिया और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम- @tamannaahspeaks @deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर दीपिका पादुकोण और फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा के बीच तनातनी जारी है। फिल्ममेकर की तरफ से लगाए गए आरोपों पर सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन दीपिका ने अपना जवाब जरूर दे दिया। उन्होंने कहा कि वो अपने फैसले पर टिकी रहती हैं, यहीं उन्हें सुकून देता है। 

Trending Videos

तमन्ना भाटिया ने किया सपोर्ट?
इस पूरे विवाद के बीच अब तमन्ना भाटिया ने एक्ट्रेस की एक रील सोशल मीडिया पर लाइक की है जिसमें महिलाओं के खिलाफ फैलाई जा रही गलतफहमियों और अन्याय के मुद्दों को उजागर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस रील में महिलाओं के खिलाफ होने वाले भेदभाव जैसे कि जेंडर पे गैप, काम के घंटे बढ़ना, असभ्यता और जेंडर पक्षपात पर जोर दिया गया है। तमन्ना के इस रील को लाइक करने को दीपिका पादुकोण के समर्थन के तौर पर संदीप रेड्डी वांगा वाले विवाद के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

वीडियो में क्या है खास?
इस रील में दीपिका पादुकोण को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देखा जा सकता है। साल 2022 में फिल्म ‘छपाक’ का प्रमोशन कर रहीं एक्ट्रेस से उस वक्त पूछा गया था कि क्या उनके पति रणवीर सिंह ने उनकी फिल्म ‘छपाक’ में पैसे लगाए हैं। दीपिका ने तुरंत इस बात को खारिज करते हुए कहा था, ‘यह मेरे अपने पैसे हैं, किसने आपको ऐसा कहा?’ इस बयान से दीपिका ने साफ किया कि अब महिलाएं झूठी अफवाहों और भेदभावपूर्ण धारणा को बर्दाश्त नहीं करेंगी।


View this post on Instagram

A post shared by cowboy padukone 🐎 (@thepikaverse)


tamannaah-bhatia-supports-deepika-padukone-in-vanga-dispute-likes-video-on-gender-pay-gap
दीपिका पादुकोण, संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है पूरा मामला?
दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ जब दीपिका पादुकोण ने अपनी आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ के सेट पर काम के घंटे सीमित रखने की मांग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने एक दिन में छह घंटे से ज्यादा शूटिंग करने से इनकार किया था, जिससे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा नाराज हो गए थे। 

डायरेक्टर ने लगाए कई आरोप
इसके बाद, संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका के बर्ताव को अनप्रोफेशनल बताया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके खिलाफ बात की। हालांकि अपने पोस्ट में डायरेक्टर ने दीपिका का नाम नहीं लिया लेकिन ये बताया कि किस तरह से एग्रीमेंट में लिखी गई चीजों को माना नहीं जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: ‘अपने फैसले पर टिके रहना मुझे सुकून देता है’, ‘स्पिरिट’ विवाद के बीच बोलीं दीपिका पादुकोण

स्क्रिप्ट लीक होने से बढ़ा विवाद 
फिल्म ‘स्पिरिट’ की कहानी और इसके कुछ प्लॉट लीक होने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर तीखा रुख अपनाया। उन्होंने इशारा किया कि ये लीक दीपिका पादुकोण की वजह से हुआ है। साथ ही, उन्होंने तृप्ति डिमरी को भी फिल्म की लीड हीरोईन के तौर पर अनाउंस कर दिया। 

वर्कफ्रंट पर दीपिका पादुकोण 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। उसके बाद उनकी जिंदगी में नन्ही परी ने दस्तक दी। वो मां बनीं और अब एक बार फिर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में अभिनेत्री कमबैक करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी इस प्रोजेक्ट की उन्होंने खुद कोई पुष्टि नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed