फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamil Film Bad Girl Release In Hindi Backed by Anurag Kashyap and Vetri Maaran

Bad Girl: विवादों में घिरी तमिल फिल्म ‘बैड गर्ल’ हिंदी में होगी रिलीज, मेकर्स ने साझा की तारीख

Sun, 21 Sep 2025 05:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 21 Sep 2025 05:00 PM IST
सार

अनुराग कश्यप और वेत्री मारन प्रोड्यूस तमिल फिल्म ‘बैड गर्ल’ जल्द ही हिंदी में भी रिलीज होगी। यह फिल्म अपने टीजर रिलीज के वक्त से विवादों में घिरी रही है। जानिए, यह हिंदी में कब रिलीज होगी। 


 

विज्ञापन
Tamil Film Bad Girl Release In Hindi Backed by Anurag Kashyap and Vetri Maaran
तमिल फिल्म 'बैड गर्ल' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

तमिल फिल्म ‘बैड गर्ल’ को कई इंटरनेशनल फिल्म्स में सराहा गया है। साथ ही अपनी कहानी के कारण यह शुरुआत से विवादों में घिरी रही। अब हिंदी दर्शक भी इस फिल्म को जल्द देख पाएंगे। मेकर्स ने फिल्म की हिंदी रिलीज डेट शेयर की है। 

विज्ञापन


जल्द हिंदी में रिलीज होगी फिल्म ‘बैड गर्ल’
अनुराग कश्यप और वेत्री मारन प्रोड्यूस तमिल फिल्म 'बैड गर्ल' हिंदी में 26 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। तमाम आलोचानाओं के बाद भी फिल्म 'बैड गर्ल' सेंसर बोर्ड से पास हो चुकी है, इसे यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म को वर्षा भरत ने निर्देशन किया है।  
विज्ञापन


कहानी बनी विवाद में होने का कारण 
जब तमिल फिल्म ‘बैड गर्ल’ का टीजर कुछ महीने पहले रिलीज हुआ तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा गया। यह आदेश मद्रास हाईकोर्ट ने दिया। दरअसल, फिल्म के टीजर में बच्चों, टीनएजर्स से जुड़े कुछ ऐसे आपत्तिजनक चित्रण थे, जिन पर मद्रास हाईकोर्ट ने आपत्ति जताई। ऐसे में कोर्ट ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी को फिल्म 'बैड गर्ल' का टीजर यूट्यूब से हटाने का आदेश दिया था। इस फिल्म की निर्देशक वर्षा भारत तब फिल्म को सपोर्ट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है 'बैड गर्ल' की स्टोरी लाइन
निर्देशक वर्षा भारत की फिल्म ‘बैड गर्ल’ को काफी क्रिटिसाइज किया गया है। इसमें एक स्कूली लड़की के रिलेशनशिप को एक्सप्लोर करने की कहानी दिखाई गई। फिल्म को 2025 के रॉटरडैम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed