सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamil Nadu Assembly Election Result: Thalapathy Vijay Party TVK victory victory moments In Photos

डेब्यू चुनावों में ही विजय ने रचा इतिहास; तस्वीरों में देखें तमिलनाडु में थलापति की 'सीटीमार' जीत के खास पल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 04 May 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Tamil Nadu Assembly Election Result: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय ने धमाकेदार अंदाज से अपनी राजनीतिक पारी शुरू की है। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने इतिहास रच दिया है। समर्थकों से लेकर विजय के परिवार तक खुशियां मनाई जा रही हैं।

Tamil Nadu Assembly Election Result: Thalapathy Vijay Party TVK victory victory moments In Photos
विजय की जीत पर जश्न - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

थलापति विजय ने सिनेमा की दुनिया में अपने अभिनय से कमाल किया है। एक्टिंग से विराम लेकर वे राजनीति में उतर आए और इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई। अपने पहले ही चुनाव में विजय ने इतिहास रच दिया। उनकी पार्टी टीवीके राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उनके समर्थकों में खुशी है। परिवार में भी जश्न है। तस्वीरों में देखिए विजय की जीत के खास पल...

Tamil Nadu Assembly Election Result: Thalapathy Vijay Party TVK victory victory moments In Photos
विजय की जीत पर जश्न - फोटो : ANI

परिवार में उत्सव का माहौल
राज्य के चुनावों में थलापति विजय की पार्टी के उम्दा प्रदर्शन पर परिवार में जश्न का माहौल है। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं। इसके अलावा जीत की खबर सुनते ही नृत्य करने लगे।

Vijay: ‘आपने जनता का विश्वास जीता है’, विजय की जीत पर बोले कमल हासन; हेमा मालिनी समेत सितारों ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन

Tamil Nadu Assembly Election Result: Thalapathy Vijay Party TVK victory victory moments In Photos
विजय की जीत पर जश्न - फोटो : ANI

माता-पिता के चेहरे पर तैर आई खुशी
विजय की जीत पर माता-पिता गदगद हैं। टेलीविजन के सामने बैठकर वे मतगणना देख रहे थे। बेटे की पार्टी की सीटों की बढ़त देखते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान तैर आई।

विज्ञापन

Tamil Nadu Assembly Election Result: Thalapathy Vijay Party TVK victory victory moments In Photos
विजय की जीत पर जश्न - फोटो : ANI

सीटी मारकर मनाया जश्न
विजय की पार्टी टीवीके का चिनाव चिन्ह सीटी है। आज 04 मई को आए राज्य चुनाव के परिणामों में जब विजय की पार्टी ने बढ़त बनाई है तो परिवार के लोगों ने भी सीटी बजाकर जश्न मनाया है।

Thalapathy Vijay TVK: थलापति ने विजय से खोला राजनीतिक पारी का खाता, जानिए कैसा रहा टीवीके का 27 महीनों का सफर

Tamil Nadu Assembly Election Result: Thalapathy Vijay Party TVK victory victory moments In Photos
विजय की जीत पर जश्न - फोटो : ANI

समर्थकों ने फूलों से किया स्वागत
जीत पक्की होने पर विजय जब समर्थकों का आभार जताने निकले तो लोगों ने उनकी कार पर गुलाब की पंखुड़ियां छिड़कना शुरू कर दिया। यह एक तरीका था, अपने पसंदीदा नायक को जीत की मुबारकबाद देने का।

Tamil Nadu Assembly Election Result: Thalapathy Vijay Party TVK victory victory moments In Photos
थलापति विजय - फोटो : ANI

विजय ने जताया समर्थकों का आभार
अभिनेता विजय ने भी इस जीत में उन सभी का आभार व्यक्त किया, जो साथ रहे। उनका संबल बने। सबसे पहले वे अपने परिवार से मिलने पहुंचे। पिता के घर की बालकनी से बाहर आकर उन्होंने समर्थकों का अभिवादन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed