Abhishek Bachchan: बेटे अभिषेक की सफलता देख खुशी से झूमे बिग बी, पोस्ट शेयर कर लिखा- 'गर्व शब्द छोटा पड़ गया'
Abhishek Bachchan: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल ही में बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। वे जूनियर बच्चन की प्रतिभा पर इतने खुश हैं कि गर्व शब्द भी उन्हें छोटा महसूस हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म 'बी हैप्पी' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और इसे काफी तारीफ मिल रही हैं। इसे लेकर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर बेटे अभिषेक बच्चन की खूब जमकर तारीफ कर रहे हैं। बेटे की प्रतिभा देख उनकी छाती चौड़ी हो गई है। वे इतने खुश हैं कि उन्हें गर्व शब्द भी छोटा लग रहा है।
यह खबर भी पढ़ें:
Salman Khan Movies Hit Songs: ईद पर रिलीज हुई सलमान की फिल्में ही नहीं उनके गाने भी रहे हिट, देखिए लिस्ट
बोले- 'सबका प्यार और आशीर्वाद बना रहे'
अमिताभ बच्चन के खुश होने की एक और वजह भी है, जो उन्होंने हालिया पोस्ट के जरिए बताई है। दरअसल, हाल ही में ताशकंद में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अभिषेक बच्चन फिल्म 'घूमर' के लिए सम्मानित हुए। इंटरनेशनल मंच पर बेटे की यह सफलता देख बिग बी ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'अभिषेक, ताशकंद में तुम्हें सम्मानित किया जाना, तुम्हारे गानों के लिए वहां के लोगों का प्यार... एक पिता के रूप में मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण है... और अब तुम्हारी नई फिल्म 'बी हैप्पी' नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है... सभी का आशीर्वाद और प्यार तुम पर बना रहे'।
सेंटर स्टेज पर 'घूमर'
बिग बी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि फेस्टिवल में अभिषेक बच्चन सभी से मिलते नजर आ रहे हैं। फिर वे मंच पर जाते हैं। बिग बी ने आगे लिखा है, 'फिल्म 'घूमर' ताशकंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सेंटर स्टेज पर है। पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली फिल्म, सिनेमा की ताकत का जश्न मनाया जा रहा है'।
यह खबर भी पढ़ें:
Sikandar: कबड्डी विश्व कप 2025 पर चढ़ा सलमान खान की 'सिकंदर' का खुमार, निर्माताओं ने किया बड़ा ऐलान
'शब्दों में प्रतिभा कैद नहीं होती'
इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने एक और पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'पुत्र की प्रतिभा को सुन देखकर, एक पिता के लिए गर्व का शब्द छोटा पड़ जाता है। आभामंडल को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता है। शब्दों में प्रतिभा कैद नहीं होती'। बिग बी के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। बिग बी के फैंस लिख रहे हैं, 'बेटे की सफलता पर एक पिता के रूप में आपकी खुशी समझ सकते हैं'।