फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुषा दांडेकर का खुलासा: मैं सिंगल, सेक्सी और फ्री हूं... बताया किसे दिया था धोखा

Sun, 31 Oct 2021 07:58 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 31 Oct 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
Anusha says she cheated on an ex when she was younger: I was torn confused
अनुषा दांडेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन हस्ती और वीजे अनुषा दांडेकर ने रविवार को अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बताया। उन्होंने फैंस द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब दिया और इस दौरान एक नया खुलासा भी किया। अनुषा ने रिश्ते में अपना दर्दनाक अनुभव भी साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए प्रशंसकों के सवालों के जवाब दिये। अनुषा से उनके एक फैन ने पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी को धोखा दिया है। इस पर उन्होंने स्वीकार किया और बताया जब वह 20 साल की उम्र से छोटी थीं, उस वक्त ऐसा किया था।


 

Anusha says she cheated on an ex when she was younger: I was torn confused
अनुषा दांडेकर - फोटो : Insatagram- @vjanusha

यह वह दौर था जब वह भ्रमित थी और खुद को समझ रही थी। उन्होंने कहा, कोई बहाना नहीं, सिर्फ तथ्य। मैंने तुरंत उस व्यक्ति को बताया और उसका दिल तोड़ दिया। हम उसके बाद सबसे अच्छे दोस्त बन गये और आज भी दोस्त हैं। अनुषा ने अपने वर्तमान रिश्ते की स्थिति का भी खुलासा किया। उन्होंने खुद को सिंगल, सेक्सी और फ्री बताया। उन्होंने कहा कि वह पैसा कमा रही हैं।

Anusha says she cheated on an ex when she was younger: I was torn confused
जेसन शाह, अनुषा दांडेकर - फोटो : Instagram
अनुषा दांडेकर ने अपना सबसे दर्दनाक अनुभव भी बताया। उन्होंने कहा, जब वह 16 साल की थीं, तो उनके स्तनों पर गांठ हो गई थी। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली थी कि उनको सही वक्त पर इस बारे में पता चल गया, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में स्कूल में उनको यह चेक करने की शिक्षा दी गई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिक्षा हर स्कूल को देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anusha says she cheated on an ex when she was younger: I was torn confused
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

उन्होंने इस दौरान हुए दर्द के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि एक बायोप्सी मैंने सर्जरी के ठीक होने के बाद कराई थी जिसमें मुझे सबसे ज्यादा दर्द हुआ। उन्होंने कहा कि उस वक्त उनकी मां वहां मौजूद नहीं थी और एक स्वीट मेल नर्स ने उनका हाथ पकड़कर कहा था कि वह ठीक हो जाएंगी।

विज्ञापन
Anusha says she cheated on an ex when she was younger: I was torn confused
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि अनुषा दांडेकर अभिनेता करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने एक्स बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा पर तंज कसा था। उन्होंने करण पर तंज कसते हुए सच और झूठ के बारे में बात की थी। अनुषा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने पूरी सच्चाई के बारे में लिखा। दरअसल, अनुषा दांडेकर ने सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स द्वारा लिखा एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने लिखा, बड़े होने की मजेदार बात यह है कि आपकी आंखो की रोशनी कमजोर होने लगती है, लेकिन लोगों के माध्याम से देखने की आपकी क्षमता काफी बेहतर हो जाती है। इसी के साथ अनुषा दांडेकर ने अपनी फीलिंग्स भी व्यक्त की।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed