सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bandwaale will premiere worldwide at 13 February 2026 on Prime Video

'बैंडवाले' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस तारीख को उठा सकेंगे म्यूजिकल वेब सीरीज का आनंद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 09 Feb 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Bandwaale Release Date: म्यूजिकल वेब सीरीज 'बैंडवाले' की रिलीज का एलान हो चुका है। इसके निर्देशक अक्षत वर्मा और अंकुर तिवारी हैं।

Bandwaale will premiere worldwide at 13 February 2026 on Prime Video
बैंडवाले - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार को प्राइम वीडियो ने अपकमिंग वेब सीरीज 'बैंडवाले' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह 13 फरवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। म्यूजिकल वेब सीरीज में एक छोटे शहर की कहानी दिखाई जाएगी। इसमें कविता, दोस्ती और संगीत पर फोकस किया जाएगा।
Trending Videos

प्राइम वीडियो ने दी जानकारी
प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर वेब सीरीज का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है 'बगावत की उस आवाज के लिए तैयार हो जाइए जो फीकी पड़ने से इनकार करती है। बैंडवाले 13 फरवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।'

कौन है निर्देशक?
इस सीरीज को अंकुर तिवारी और स्वानंद किरकिरे ने लिखा और बनाया है। इसके निर्देशक अक्षत वर्मा और अंकुर तिवारी हैं। इसे ओएमएल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है सीरीज की कहानी?
सीरीज की कहानी रतलाम बेस्ड है। इसकी कहानी मरियम नाम की एक युवा कवयित्री के बारे में है। वह आजादी और पहचान की तलाश करते हुए गुमनाम रूप से अपनी कविताएं ऑनलाइन शेयर करना शुरू करती है। उसकी कविताएं, उन भावनाओं को चुपचाप लेकिन दमदार तरीके से व्यक्त करती हैं जिन्हें वह जोर से नहीं कह पाती है।

सीरीज की स्टारकास्ट
इस सीरीज में जहान कपूर, शालिनी पांडे और स्वानंद किरकिरे लीड रोल में हैं। इसमें आशीष विद्यार्थी, अनुपमा कुमार और संजना दीपू अहम किरदारों में नजर आएंगे। मेकर्स ने इस सीरीज को एक जमीनी, दिल को छू लेने वाला कॉमेडी ड्रामा बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed