सामने आई कोंकणा सेन शर्मा की 'अक्यूज्ड' की रिलीज डेट, इस तारीख को ओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म
Accused Release Date: कोंकणा सेन शर्मा की अदाकारी वाली फिल्म 'अक्यूज्ड' की रिलीज डेट सामने आ गई है। इसके निर्देशक अनुभूति कश्यप हैं।
विस्तार
मेकर्स ने सोमवार, 9 फरवरी 2026 को 'अक्यूज्ड' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इसे 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इसकी कहानी सीमा अग्रवाल और यश केसवानी ने लिखी है। इसे करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
'अक्यूज्ड' लंदन की एक इज्जतदार डॉक्टर की कहानी है। डॉक्टर की जिंदगी तब बिखरने लगती है जब उस पर यौन दुराचार का आरोप लगता है। जैसे-जैसे जांच तेज होती है वैसे-वैसे उसकी मुश्किलें बढ़ती हैं। जांच उसके रिश्तों और इज्जत पर असर डालती है। फिल्म में दिखाया गया है कि जब सच्चाई का पता न हो तो धारणाएं जल्दी हावी होने लगती हैं। एक महिला को आरोप के केंद्र में रखकर बनाई गई फिल्म 'अक्यूज्ड' बेचैनी और शक की कहानी दिखाती है।
क्या दीपिका पादुकोण के बाद 'स्पिरिट' से अलग हुआ ये एक्टर? इस बात को लेकर संदीप रेड्डी वांगा से हुई असहमति
प्रतिभा की दूसरी फिल्मफिल्म 'अक्यूज्ड' प्रतिभा रांटा की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह 2023 में किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' में नजर आई थीं।