{"_id":"69886976bd5c8b777509869b","slug":"6-best-romantic-web-series-to-watch-with-your-partner-in-valentine-week-2026-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर के साथ देखें ये 6 रोमांटिक वेब सीरीज, याद आ जाएंगे रिलेशनशिप के शुरुआती दिन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर के साथ देखें ये 6 रोमांटिक वेब सीरीज, याद आ जाएंगे रिलेशनशिप के शुरुआती दिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 08 Feb 2026 04:22 PM IST
सार
Valentines Week Special: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस में हैं या अपने पार्टनर के साथ कोई वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो हमारी ये लिस्ट आपकी मदद कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 7
रोमांटिक वेब सीरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वैलेंटाइन वीक प्यार और दोस्ती के लिए खास फेस्टिवल की तरह है। ये सात दिन का होता है, जो 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है। इस वीक में आप अपने खास लोगों से प्यार का इजहार कर सकते हैं। अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस में हैं या आपके पास बाहर जाने का समय नहीं है, तो आप अपने पार्टनर के साथ घर बैठे इन 6 रोमांटिक वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। ये सीरीज देखकर आपको एक बार फिर अपने रिलेशनशिप के शुरुआती दिन याद आ जाएंगे।
2 of 7
मिसमैच्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
मिसमैच्ड
प्राजक्ता कोली और रोहित सर्राफ की 'मिसमैच्ड’ सबसे चर्चित रोमांटिक सीरीज में से एक है। इसमें आपको कॉलेज की लव स्टोरी देखने को मिलती है। इस सीरीज में आपको प्यार, तकरार और फिर से प्यार कैसे होता है, ये देखने को मिलेगा। इसके 3 सीजन आ चुके हैं और जल्द ही चौथा सीजन भी आने वाला है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
3 of 7
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल
इस सीरीज में आपको दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही सोनिया राठी और विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं। इस सीरीज की कहानी काफी इमोशनल है। किरदारों की लव लाइफ में काफी अड़चनें आती हैं, लेकिन प्यार कैसे बरकार रहता है, ये आप इस सीरीज में देख पाएंगे। ये सीरीज आपको एमएक्स प्लेयर और अमेजन प्राइम पर मिल जाएगी।
लिटिल थिंग्स
'लिटिल थिंग्स' साल 2016 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। सीरीज में मिथिला पालकर और ध्रुव सहगल नजर आएंगे। सीरीज की कहानी में 'ध्रुव' और 'काव्या' की लव स्टोरी को दिखाया गया है, जो कि लिव इन में रहते हैं। इसमें आपको एक लिव-इन कपल के बीच की नोक-झोंक और प्यार देखने को मिलेगा। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ लिव-इन में रहते हैं, तो ये सीरीज आपके लिए है।
विज्ञापन
5 of 7
मॉडर्न लव मुंबई
- फोटो : सोशल मीडिया
मॉडर्न लव मुंबई
मॉडर्न लव मुंबई में 6 अलग-अलग लव स्टोरीज दिखाई गईं हैं। सीरीज में फातिमा सना शेख, अरशद वारसी, प्रतीक गांधी और वामिका गब्बी अहम किरदार में नजर आएंगे। 'मॉडर्न लव' की खूबसूरती इसकी वैरायटी में है। यहां प्यार सिर्फ यंग कपल तक सीमित नहीं है। हर एक एपिसोड एक नयी कहानी है। ये 6 अनोखी कहानियां मॉडर्न प्यार और उसके महत्व पर आधारित हैं। इसे क्रिटिक्स से भी काफी सराहना मिली थी। इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।