{"_id":"6979ea96e6f4e345ef0048b7","slug":"bharti-singh-haarsh-limbachiyaa-revealed-second-son-name-yashveer-share-photos-see-post-2026-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारती सिंह ने किया दूसरे बेटे का नामकरण, शेयर कीं प्यारी तस्वीरें; सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
भारती सिंह ने किया दूसरे बेटे का नामकरण, शेयर कीं प्यारी तस्वीरें; सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 28 Jan 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार
Bharti Singh's Second Son's Name: भारती सिंह ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। वहीं आज उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नामकरण किया और अपने फैंस के जश्न की कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिन पर सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।
भारती सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन
विस्तार
लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और पति हर्ष लिम्बाचिया ने आज सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बेटे के नाम की घोषणा की और साथ ही जश्न की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भारती का बड़ा बेटा गोला छोटे भाई को गोद में उठाए बेहद प्यार से निहारता नजर आ रहा है।
Trending Videos
भारती सिंह ने क्या रखा है दूसरे बेटे का नाम?
भारती सिंह ने आज इंस्टाग्राम पर अपने दोनों बेटों और पति हर्ष के साथ कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। ये सभी तस्वीरें दूसरे बेटे के नामकरण के जश्न की हैं। भारती ने अपने दूसरे बेटे का नाम यशवीर (Yashveer) रखा है। 'यशवीर' नाम का अर्थ प्रसिद्धि और गौरव से जुड़ा होता है।

सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
भारती के बड़े बेटे का नाम लक्ष्य और छोटे बेटे का नाम यशवीर है। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी, टीवी एक्ट्रेस किश्वर राय मर्चेंट, ईशा सिंह, अदा खान ने भारती की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। वहीं टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने लिखा, 'अति सुंदर'। एक फैन ने लिखा, 'लक्ष्य और यशवीर अच्छा नाम है बहुत प्यारा'। दूसरे फैन ने लिखा, 'यशवीर बहुत अच्छा नाम है और यशवीर को बहुत सारा प्यार और आप सबको भी प्यार।'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बारे में
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी कमाल की है। दोनों कई लोकप्रिय कॉमेडी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। 3 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े के दो बच्चे हैं। दोनों ने मिलकर अपनी 'H3 प्रोडक्शंस' नाम की प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की है। वे 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे कई शो में एक साथ दिखाई दिए हैं। दोनों अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। भारती के बड़े बेटे का नाम लक्ष्य और छोटे बेटे का नाम यशवीर रखा है।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन