सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bharti Singh Shares First Glimpse of Her Second Son Face And Fans Reaction

भारती सिंह ने दिखाई दूसरे बेटे के चेहरे की पहली झलक, फैंस ने दिए रिएक्शन; बोले- हर्ष पर गया है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 20 Mar 2026 09:26 AM IST
विज्ञापन
सार

Bharti Singh Second Son Face Reveal: पिछले साल दिसंबर में भारती सिंह ने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। चार महीने बाद कॉमेडियन ने अपने बेटे का चेहरे फैंस को दिखाया है। अपने व्लॉग में बेटे का चेहरे रिवील किया है। फैंस ने भी भारती के बेटे पर खूब प्यार बरसाया है। 

Bharti Singh Shares First Glimpse of Her Second Son Face And Fans Reaction
भारती सिंह और हर्ष ने दिखाया अपने दूसरे बेटे का चेहरा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

कॉमेडियन भारती सिंह के गुरुवार देर रात अपने व्लॉग चैनल पर अपना दूसरे बेटे काजू का चेहरा फैंस को दिखाया है। यह फेस रिवील बिल्कुल अलग ढंग से किया गया। भारती के व्लॉग में उनके पति हर्ष लिंबाचिया और परिवार के लोग नजर आए। वीडियो काफी फनी था। फैंस ने भी भारती के दूसरे बेटे को लेकर रिएक्शन दिए हैं। कई फैंस का मानना है कि बेटे भारती की तरह नहीं हर्ष की तरह दिखता है। जबकि हर्ष की राय ऐसी नहीं है। 

Trending Videos


हर्ष ने बेटे को लेकर क्या कहा? 
राइटर और भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने व्लॉग में कहा, ‘कितना (यशवीर) प्यारा है ना यार। बिल्कुल भारती जैसा है।’ फिर भारती ने कहा, ‘नहीं, हर्ष जैसा है। गोला भी पहले मेरे जैसा था, फिर बाद में हर्ष जैसा हो गया। अब हमें उसके चेहरे पर कोई इमोजी लगाने की जरूरत नहीं है।’ भारती ने काजू का चेहरा दिखाने के लिए अपने घर पर दोस्तों और परिवार के लिए एक छोटी सी पार्टी रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस ने भी भारती के बेटे पर प्यार बरसाया
फैंस ने भी भारती सिंह की बात पर हामी भरी। व्लॉग के कमेंट सेक्शन में कई यूजर ने लिखा कि काजू उर्फ यशवीर बिलकुल हर्ष की कॉपी है। वहीं कुछ फैंस ने कमेंट किया कि बड़ा बेटा गोला यानी लक्ष्य भारती की तरह दिखता है, वही दूसरा बेटा हर्ष की तरह ही नजर आता है। फैंस ने भारती के दूसरे बेटे के लिए खूब सारे हार्ट इमोजी कमेंट सेक्शन में शेयर किए और उस पर खूब प्यार बरसाया है।

Bharti Singh Shares First Glimpse of Her Second Son Face And Fans Reaction
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@bharti.laughterqueen

भारती सिंह करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं?
भारती सिंह इन दिनों शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ को होस्ट कर रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह इस शो में नजर आती थीं। वहीं दूसरे बेटे के जन्म के 18 दिन बाद ही वह काम पर लाैट आई थीं। इस शो में टीवी सेलेब्स नजर आते हैं, जो फनी अंदाज में कुकिंग करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed