फेरे होते ही आ गईं ऋतिक और मुन्नी के बीच दूरियां; सच्चाई जान तुलसी भी हैरान; क्या कामयाब होगी मिताली की चाल?
KSBKBT 2: टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिताली से तलाक के बाद ऋतिक ने मुन्नी से शादी कर ली है। मगर, शादी के अगले ही पल मुन्नी ने ऋतिक से दूरी बना ली है। जानिए आगे क्या हुआ?
विस्तार
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी काफी दिलचस्प चल रही है। टीआरपी के मामले में भी यह शो नंबर वन पर चल रहा है। इन दिनों देखा जा रहा है कि मिहिर और तुलसी के बीच गलतफहमी दूर हो गई है। हालांकि, दोनों अलग-अलग रहते हैं, मगर दोनों का ध्यान अब बच्चों की खुशियों पर है। मिताली के साथ ऋतिक के तलाक के बाद उसकी शादी मुन्नी से करा दी गई है। मगर, इसमें भी अब दूरियां आ गई हैं।
क्यों बढ़ीं मुन्नी और ऋतिक के बीच दूरी?
ऋतिक और मुन्नी के बीच मिताली की वजह से दूरियां बढ़ रही हैं। बीते एपिसोड में देखा गया कि मिताली के पास ऋतिक की वो रिकॉर्डिंग है, जिसमें वह कहता है कि वह मुन्नी से शादी इसलिए कर रहा है, ताकि वह बेटी टिमसी का ध्यान रख सके। मिताली यह रिकॉर्डिंग एक पेन ड्राइव के जरिए मुन्नी तक पहुंचाती है। शादी के बाद मुन्नी और ऋतिक दोनों बहुत खुश हैं। तभी, मुन्नी यह रिकॉर्डिंग देख लेती है। उसके दिमाग में यह शक घर कर लेता है कि कहीं ऋतिक ने बेटी टिमसी का ध्यान रखने के लिए ही तो शादी नहीं की! उसके मन में पहेली चल रही है कि क्या ऋतिक धोखा दे रहा है?
क्या तुलसी दूर करेगी मुन्नी की उलझन?
मिताली की भेजी रिकॉर्डिंग देखने के बाद मुन्नी दुखी होती है और वह मन ही मन घुट रही है। शादीशुदा रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले वह ऋतिक से थोड़ा वक्त मांगती है। ऋतिक इसके लिए राजी हो जाता है। शादी के अगले दिन तुलसी मुन्नी के पास फोन करती है। इसी बातचीत के दौरान तुलसी समझ जाती है कि मुन्नी कुछ परेशान है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुन्नी अपनी उलझन तुलसी को बताएगी? या मिताली के जाल में फंस जाएगी।
शांति निकेतन में लौटेगी तुलसी
तुलसी शांति निकेतन से दूर रहकर परिवार और अपने बच्चों का ख्याल रख रही है। पूरा परिवार चाहता है कि वह वापस लौटे। आने वाले एपिसोड में ऐसा होने वाला है। इसके अलावा गौतम के साथ भी तुलसी की बॉन्डिंग अच्छी होने वाली है। शांति निकेतन में तुलसी की वापसी के बाद कहानी कुछ और दिलचस्प मोड़ ले सकती है।
कमेंट
कमेंट X