सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Jannat Zubair And Her brother Ayaan Zubair Physically Assaulted And Chased On Highway In Daylight

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और भाई के साथ दिन-दहाड़े मारपीट, जांच पर टीम ने दिया अपडेट; जानें क्या है मामला?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 17 Mar 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
सार

Jannat Zubair And Brother Ayaan Zubair Assaulted Incident: टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर के साथ सोमवार को दिन-दहाडे़ पीछा करने और मारपीट करने की घटना सामने आई है। इस बारे में एक्ट्रेस की टीम ने पोस्ट साझा कर जानकारी दी है। 

Jannat Zubair And Her brother Ayaan Zubair Physically Assaulted And Chased On Highway In Daylight
जन्नत जुैबर और अयान - फोटो : इंस्टाग्राम@jannatzubair29
विज्ञापन

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर के लिए सोमवार का दिन किसी बुरे अनुभव जैसा रहा। उनके और भाई के साथ पीछा करने और मारपीट की घटना घटी। इस मामले की जांच चल रही है। जानिए, एक्ट्रेस की टीम ने इस पूरे मामले पर क्या कहा?

Trending Videos

जन्नत जुबैर की टीम ने पोस्ट में क्या कहा? 
जन्नत जुबैर की टीम ने एक पोस्ट के जरिए पूरा मामला बताया है। टीम ने यह पोस्ट जन्नत के इंस्टाग्राम पर ही शेयर की है। इसमें लिखा है, ‘हम आप सभी को यह बताना चाहते हैं कि कल दिन-दहाड़े हाईवे पर जन्नत और अयान को एक बेहद परेशान करने वाली घटना हुई। इसमें उनके साथ मारपीट और पीछा करने जैसी घटनाएं शामिल थीं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट में आगे लिखा था, ‘फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पुलिस सक्रिय रूप से इस मामले की पड़ताल कर रही है। जन्नत और अयान सुरक्षित हैं। हम फैंस के सपोर्ट के लिए बहुत आभारी हैं।’ 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)


 

फैंस से की अपील
मारपीट और पीछा किए जाने की घटना के बारे में बताने के बाद जन्नत जुबैर की टीम ने फैंस से एक अपील भी की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘हम आपसे यहां साझा किए गए अपडेट पर भरोसा करने का अनुरोध करते हैं। कृपया अटकलें लगाने या बिना पुष्टि वाली जानकारी फैलाने से बचें।’ इस तरह अपनी तरफ से जन्नत जुबैर ने कोशिश की वह पूरी बात फैंस तक पहुंचा दें।

ये खबर भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर गूंजेगी बच्चे की किलकारी? शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस देंगी गुड न्यूज 

कैसा रहा है जन्नत जुबैर का करियर फ्रंट?
जन्नत जुबैर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई टीवी सीरियल किए हैं। आगे चलकर वह सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर के तौर पर भी पॉपुलर हुईं। इंस्टाग्राम पर जन्नत के लगभग 51 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह सीरियल ‘तू आशिकी’ के कारण काफी फेमस हुईं, इसमें जन्नत ने लीड रोल किया था। अब तक वह कई म्यूजिक एल्बम भी कर चुकी हैं। हाल ही में एल्विश यादव के साथ एक म्यूजिक एल्बम के कारण वह चर्चा में आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed