सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Munawar Faruqui Mobbed By Fans Security Steps In to Rescue Him

भीड़ में बुरी तरह फंसे मुनव्वर फारूकी, फैंस ने की धक्का-मुक्की; सिक्योरिटी ने आकर बचाया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 18 Mar 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Munawar Faruqui Mobbed By Fans: स्टैंडअप कॉमेडियन से एक्टर बने मुनव्वर फारूकी की पॉपुलैरिटी तेजी बढ़ी है। ‘बिग बॉस 17’ के विनर रहे इस एक्टर को हाल ही में भीड़ ने घेर लिया। कहां भीड़ में बुरी तरह फंसे मुनव्वर फारूकी जानें?

Munawar Faruqui Mobbed By Fans Security Steps In to Rescue Him
भीड़ में फंस गए मुनव्वर फारूकी - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें मुनव्वर फारूकी भीड़ में बुरी तरह फंसे नजर आ रहे हैं। लोग उनके साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे हैं। मुनव्वर इस दौरान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। आखिर कौन सी जगह पर उनके साथ ऐसा हुआ? 

Trending Videos

इस जगह पर फैंस ने बुरी तरह से घेरा?
इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। कई सेलिब्रिटी इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए अपने करीबी लोगों या दोस्त के पास जा रहे हैं। हाल ही में मुनव्वर फारूकी भी एक इफ्तार इवेंट में शामिल होने पहुंचे। इस मौके पर एक्टर को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई। फैंस मुनव्वर का नाम पुकराते दिखे। वह बार-बार लोगों से गुजारिश करते रहे कि उन्हें जाने दिया जाए। लेकिन फैंस नहीं माने।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योरिटी ने मुश्किल से मुनव्वर को बाहर निकाला 
आखिर में मुनव्वर फारूकी को सिक्योरिटी की मदद से भीड़ से किया गया। वह अपनी गाड़ी की तरफ पहुंचे और इवेंट से निकल गए। इससे पहले वह इफ्तार पार्टी में भी शामिल हुए थे। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। मुनव्वर के अलावा रैपर एमीवे बंटाई भी इसी तरह भीड़ में फंसे, उन्हें भी सिक्योरिटी की मदद से गाड़ी तक लेकर जाया गया। 


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


ये खबर भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और भाई के साथ दिन-दहाड़े मारपीट, जांच पर टीम ने दिया अपडेट; जानें क्या है मामला?
 
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं मुनव्वर फारूकी? 

मुनव्वर फारूकी ने कई रियलिटी शो किए हैं। वह ‘लॉकअप’ और ‘बिग बॉस 17’ जैसे शो जीत चुके हैं। साथ ही पिछले साल एक सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी 2’ में भी नजर आए थे, इस सीरीज में उनका लीड रोल था। यह सीरीज पाइरेसी पर बेस्ड थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed