सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 19 Fame Tanya Mittal Transformed Look In Viral Video Fans Praise Her Tanya Mittal, Bigg Boss 19, Big

‘बिग बॉस 19’ फेम तान्या मित्तल का बदला लुक देखकर चौंके फैंस, इंफ्लुएंसर बोलीं- ‘मुझे कुछ काम दो…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 17 May 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Tanya Mittal Viral Video: इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल ‘बिग बॉस 19’ के कारण लाइमलाइट में आई थीं। इस शाे से बाहर आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई। शो में वह हमेशा साड़ी में नजर आती थीं लेकिन अब तान्या का लुक बदल गया है। क्यों हुआ यह बदलाव? जानिए?

Bigg Boss 19 Fame Tanya Mittal Transformed Look In Viral Video Fans Praise Her Tanya Mittal, Bigg Boss 19, Big
तान्या मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार

एक वायरल वीडियो में तान्या मित्तल पैपराजी से बातचीत कर रही हैं। इस वीडियो में वह साड़ी पहने नजर नहीं आ रही हैं बल्कि एक ब्लू गाउन में दिख रही हैं। फैंस भी इस लुक में देखकर हैरान हुए। तान्या के लुक पर जमकर रिएक्शन दिए। इसके अलावा तान्या ने वर्कफ्रंट को लेकर भी कुछ बातें कहीं। 

Trending Videos

तान्या ने कहा- मैं बहुत फ्री हूं 

तान्या मित्तल ने वायरल वीडियो में पैपराजी से पहले कुछ खाने-पीने के लिए पूछा। लेकिन सबने मना कर दिया। फिर वह बोलीं- ‘मैं बहुत फ्री हूं, मुझे कुछ काम दो। मुझे अच्छा लगेगा, अगर आप लोग कुछ खाएंगे। मैं यहां सिर्फ फोटो क्लिक करवाने थोड़े आती हूं।’ इसके बाद तान्या मुस्कुरा दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तान्या के गाउन लुक और उनके व्यवहार को फैंस ने खूब सराहा, कमेंट सेक्शन में उन्हें एक अच्छा इंसान बताया और फायर, हार्ट इमोजी शेयर किए। तान्या अब शो बिजनेस में आ रही हैं तो उनका लुक अब बदलने लगा है। 
विज्ञापन



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


एकता कपूर ने ‘बिग बॉस 19’ में ऑफर किया था शो

बता दें कि जब तान्या मित्तल ‘बिग बॉस 19’ में बतौर प्रतियोगी शामिल थीं तो प्रोड्यूसर एकता कपूर गेस्ट के तौर पर शो में आई थीं। इस शो के मंच पर उन्होंने तान्या मित्तल को अपना एक शो ऑफर किया था। अब खबर है कि तान्या मित्तल, एकता कपूर के किसी अपकमिंग ओटीटी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed