{"_id":"5cf6cb70bdec22073f3f2d4f","slug":"dipika-kakar-and-karan-grover-new-show-kaha-hum-kaha-tum-is-inspired-madhuri-and-sriram-nene-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां हम, कहां तुम में सर्जन और एक्ट्रेस की लव स्टोरी, माधुरी-श्रीराम के रिश्तों से मिली प्रेरणा!","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कहां हम, कहां तुम में सर्जन और एक्ट्रेस की लव स्टोरी, माधुरी-श्रीराम के रिश्तों से मिली प्रेरणा!
Wed, 05 Jun 2019 01:20 AM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
kaha hum kaha tum
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों दिलों की मनमोहिनी माधुरी दीक्षित ने अपनी कामयाबी के चमकते दिनों में अमेरिका में बसे एक डॉक्टर से प्रेम किया और शादी करके अमेरिका जा बसीं। घर बसाया। बच्चे बड़े किए और फिर जब उनका मन हिंदी सिनेमा में दूसरी पारी खेलने का हुआ तो क्या हुआ? डॉ श्रीराम नेने ने अपना अच्छा खासा चलता डॉक्टरी का पेशा छोड़ उनके साथ मुंबई आ बसने का फैसला कर लिया।
प्यार इसी को कहते हैं। अगर इस प्रेम कहानी में आपको वाकई दिलचस्पी है तो तैयार रहिए इसे अपने ड्राइंग रूप में लगे टेलीविजन सेट पर देखने के लिए। जी हां, छोटे परदे पर बड़ा धमाकार करने आ रहा शो, कहां हम कहां तुम, इसी प्रेम कहानी जैसा है।
ससुराल सिमर का सीरियस से मशहूर हुईं दीपिका कक्कड़ और अभिनेता करण वी ग्रोवर की जोड़ी एक प्रेम कहानी को आप तक पहुंचाने के लिए तैयार है जिसमें करण ग्रोवर एक सर्जन का किरदार कर रहे हैं और दीपिका बनीं हैं एक मशहूर अभिनेत्री। बताया जा रहा है कि इस सीरियल की कहानी माधुरी और श्रीराम की शादी से पहले की प्रेम कहानी से प्रेरित है।
विज्ञापन
शो का पूरा जोर इस बात पर रहने वाला है कि अपने अपने पेशे में दिन रात व्यस्त रहने के बावजूद प्रेम कैसे दोनों के दिलों में अपना रास्ता बना ही लेता है। शो का ट्रेलर जब सैफ अली खान ने लॉन्च किया तो ये सुनने में आया था कि इस तरह के किस्से सैफ की मां शर्मिला टैगोर और उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी के बीच में भी हो चुके हैं।