सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   divyanka tripathi dahiya hubby vivek blessed with twins baby boy share good news says Mere Karan Arjun aa gaye

दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी, दिया जुड़वां बच्चों को जन्म; लिखा- 'मेरे कारण अर्जुन आ गए'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 26 May 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Divyanka Tripathi Dahiya Twins Baby: दिव्यांका त्रिपाठी एक नहीं बल्कि जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं। इस खुशखबरी को दिव्यांका और उनके पति विवेक ने सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है।

divyanka tripathi dahiya hubby vivek blessed with twins baby boy share good news says Mere Karan Arjun aa gaye
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘ईशी मां’ का रोल से प्रसिद्ध हुईं दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद मां बन गई हैं। उनकी खुशी डबल हो गई है क्योंकि उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। दिव्यांका और उनके पति विवेक ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

Trending Videos

दिव्यांका ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म
दिव्यांका जुड़वां बच्चों की मां बन गई हैं। आज दिव्यांका और उनके पति विवेक ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर किया है। इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर दो क्यूट बच्चों की तस्वीर लगाई है, जो हल्के नीले रंग की ड्रेस पहने हुए हैं। इसमें उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के साथ दिव्यांका ने बताया कि उन्होंने जुडवां बेटों को जन्म दिया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya)


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या लिखा है पोस्टर पर
26 मई को दिव्यांका और विवेक ने इंस्टाग्राम पर दो जुड़वां बेटों की तस्वीर वाला पोस्टर शेयर करके खुशखबरी दी। पोस्टर पर लिखा, 'हमने खुशी मांगी थी, भगवान ने कहा, ‘दोगुनी खुशी लो।’ जुड़वा बेटों का आशीर्वाद मिला है।' दिव्यांका और विवेक ने आगे लिखा, 'इंतजार आखिरकार खत्म हुआ, हमारे बेटे आ गए हैं और जिंदगी हमारी कल्पना से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण अर्जुन आ गए।'

विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई
दिव्यांका और विवेक के माता-पिता बनने पर कई सेलेब्स और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। माही विज ने नवजात शिशुओं पर प्यार बरसाया और नए माता-पिता को बधाई दी। श्रेनु पारिख ने लिखा, 'बधाई हो दोस्तों', हितेन तेजवानी ने लिखा, 'बधाई हो भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।' वहीं कई फैंस ने दिव्यांका और विवेक को मां-पिता बनने पर शुभकामनाएं दी हैं।

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी
मार्च में, इस जोड़े ने एक प्यारी सी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने पहले बच्चे की उम्मीद की घोषणा की थी। इसके बाद दिव्यांका ने अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की कई तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। दिव्यांका और विवेक ने 2016 में शादी की थी, पहली बार टेलीविजन शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे। 


यह भी पढ़ें: करण जौहर ने पहना अपनी मां का हीरो का हार, फराह खान ने शेयर किया मजेदार वीडियो...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed