रियलिटी शो में सगाई के बाद तेजस्वी और करण कुंद्रा साथ आए नजर, फैंस ने लुटाया प्यार; बोले- ‘नजर ना लगे’
Tejasswi prakash And Karan Kundrra Viral Video After Engagement: रियलिटी शो ‘द ब्लिंग’ में सगाई करने के बाद एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश मुंबई में नजर आए। दोनों की खुशी देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए। इस कपल के वायरल वीडियो पर फैंस रिएक्ट भी कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों एक रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ में एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने सगाई की। इस शो के बाद उन्होंने हाल ही में पब्लिक अपीयरेंस दिया है। तेजस्वी ने हाथ में सगाई की अंगूठी पहनी है। दाेनों ने पैपराजी के सामने साथ में पोज भी दिए।
तेजस्वी और करण के चेहरे पर दिखीं अनोखी खुशी
वायरल वीडियो में करण और तेजस्वी पैपराजी के सामने आते हैं, पहले ढेर सारी फोटो क्लिक करवाते हैं, इसके बाद करण सभी को नमस्ते करते हैं, थैंक्स कहते हैं। इस दौरान तेजस्वी हंसती-मुस्कुराती दिखाई देती हैं। सगाई के बाद दोनों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। तेजस्वी ने वायरल वीडियो में अपनी सगाई की अंगूठी को भी खूब फ्लॉन्ट किया है।
विज्ञापन
स्टार कपल पर फैंस ने भी लुटाया प्यार
फैंस ने तेजस्वी और करण की इस वायरल वीडियो को खूब पसंद किया है, अपने पसंदीदा स्टार कपल पर खूब प्यार लुटाया। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘किसी की नजर ना लगे।’ वहीं कई फैंस ने उन्हें परफेक्ट कपल कहा। किसी ने हार्ट इमोजी करण और तेजस्वी के लिए कमेंट सेक्शन में शेयर किए।
करण कुंद्रा ने किया था तेजस्वी को प्रपोज
बीते दिनों रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' के दौरान करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के लिए एक ग्रैंड सरप्राइज प्लान किया था। उन्होंने तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज किया और सगाई की अंगूठी पहनाई। तेजस्वी इस मौके पर बहुत इमोशनल नजर आईं। यह देखकर इस कपल के फैंस भी काफी खुश हुए।