'खाना ही मोहब्बत है, खाना ही जिंदगी है'; इस्तांबुल की सैर पर हिना ने मन भरकर खाया पसंदीदा खाना, शेयर कीं फोटोज
Hina Khan: अभिनेत्री हिना खान इन दिनों इंस्तांबुल की सैर पर निकली हैं। वे लगातार वहां से अपनी फोटोज फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हिना ने वहां अपना पसंदीदा खाना एंजॉय किया। इसकी झलक भी दिखाई है।
विस्तार
अक्सर कहा जाता है, 'दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है'। लजीज खाने के जरिए किसी का भी दिल जीता जा सकता है। मगर, हिना खान ने इससे भी आगे की बात कह दी। उनके मुताबिक, खाना ही प्यार है। यही जिंदगी भी है। एक्ट्रेस इन दिनों इस्तांबुल की यात्रा पर हैं और वहां अपना पसंदीदा खाना उन्होंने मन भरकर खाया है।
'अगर अच्छा खाना नहीं खाया तो कोई प्यार नहीं कर सकता'
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने वेकेशन से अपनी कई सारी फोटोज शेयर की हैं और सभी में वे अपना पसंदीदा खाना चखती दिख रही हैं। उनके कैप्शन ने खासतौर से नेटिजन्स का ध्यान आकर्षित किया है। हिना खान ने लिखा है, 'खाने से प्यार। अगर किसी ने अच्छा खाना नहीं खाया है, तो वह अच्छे से सोच नहीं सकता, अच्छे से सो नहीं सकता, अच्छे से प्यार नहीं कर सकता'।
हिना के लिए खाना ही जिंदगी और खाना ही प्यार
हिना खान ने अपने कैप्शन में यह दावा तक कर दिया है कि 'जो लोग खाना पसंद करते हैं, वे सबसे खुश और सबसे अच्छे लोग होते हैं। खाना ही प्यार है, खाना ही जिंदगी है'। बीते दिन एक्ट्रेस ने इस्तांबुल से कुछ फोटोज शेयर की थीं। जहां वे हागिया सोफिया और ब्लू मस्जिद के परिसर में पक्षियों को दाना खिलाती नजर आई थीं।
नेटिजन्स ने पूछा- 'इतना खाना खा लोगी'?
हिना खान के पोस्ट पर नेटिजन्स के दिलचस्प रिएक्शंस आ रह हैं। फैंस प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स हैरान हैं कि हिना खान इतना खाना खा लेंगी? यूजर्स सवाल कर रहे हैं, 'क्या आप इतना खाना खा पाएंगी'? हिना खान ने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से टीवी जगत में एक्टिंग की शुरुआत की। इसमें उन्होंने अक्षरा की भूमिका निभाई थी।
