फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   kajol reveals ajay's big secret in bigg boss 12 before salman

बिग बॉस में काजोल ने बताया बड़ा गहरा राज- 'अजय ने जिंदगी में दिया ये सबसे बड़ा गिफ्ट'

Sat, 13 Oct 2018 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
kajol reveals ajay's big secret in bigg boss 12 before salman
bigg boss

सलमान खान का लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 में इस वीकेंड का वार में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने दस्तक दी है। वह शो में ना सिर्फ सलमान से मिलती हैं बल्कि बिग बॉस के घर के अंदर जाकर घरवालों संग बहुत मस्ती भी करती हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उनके पति और सुपरस्टार अजय देवगन ने उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा क्या दिया।

विज्ञापन

kajol reveals ajay's big secret in bigg boss 12 before salman
salman khan

दरअसल, शो में सलमान ने काजोल संग एक गेम खेला जिसमें वह अजय से संबंधित प्रश्न पूछते हैं। वूट की वीडियो के मुताबिक, सलमान ने काजोल से पहले अजय देवगन की पहली फिल्म का नाम पूछा। काजोल ने इस सवाल का सही जवाब (फूल और कांटे) दिया। इसके बाद सलमान ने काजोल की गणित का जायजा लेते हुए उनसे सवाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

kajol reveals ajay's big secret in bigg boss 12 before salman
bigg boss

इसके बाद सलमान ने पूछा कि अजय ने उनको जिंदगी में अबतक का सबसे प्यारा और बड़ा गिफ्ट क्या दिया है। तो इस पर काजोल ने बच्चों का नाम लिया। काजोल ने कहा कि अजय ने उन्हें दो प्यारे बच्चे तोफते के रूप में दिए हैं जो उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा गिफ्ट है।

विज्ञापन

kajol reveals ajay's big secret in bigg boss 12 before salman
bigg boss

इसके बाद काजोल घर के अंदर प्रवेश कर सभी घरवालों से मिलती हैं। ऐसे में घरवालें को काजोल की कुछ फिल्मों के डायलॉग तो कुछ गानों पर घरवालों को डांस करने के लिए कहा जाता है। ऐसे में वूट की वीडियो के मुताबिक, शिवाशीष-जसलीन और दीपक- उर्वशी ने अपनी परफोर्मेंस से काजोल का दिल जीत लिया।

kajol reveals ajay's big secret in bigg boss 12 before salman
bigg boss

आखिर में आपको बता दें कि इस वीकेंड का वार घर से बेघर होने के लिए नेहा और करणवीर पहले से ही नॉमिनेट हैं और वहीं सीक्रेट रूम में बैठे अनूप और श्रीसंथ में से किसी एक को घर में दोबारा जगह भी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed