एक्टिंग छोड़ने की खबरों पर अब करण वाही ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘आध्यात्मिक होने का मतलब यह नहीं कि…’
Karan Wahi: आध्यात्मिकता के चलते एक्टिंग छोड़ने की चर्चाओं पर अब खुद करण वाही ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए एक्टर ने क्या कुछ कहा और लोगों से की क्या खास अपील…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी से वेब सीरीज का सफर तय करने वाले अभिनेता करण वाही 'रीमिक्स', 'दिल मिल गए', 'नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड' (सीजन 2) और 'चन्ना मेरेया' जैसे कई शो में अभिनय करने के बाद घर-घर में मशहूर हो गए। हाल ही में उन्होंने अपने आध्यात्मिक सफर और जीवन में कुछ देर बाद अपने विश्वासों तक पहुंचने के बारे में खुलकर बात की। सोशल मीडिया पर उनके ये बयान वायरल होने के बाद कई लोगों ने कयास लगाए कि करण अभिनय पूरी तरह छोड़ने वाले हैं। चर्चाओं के बढ़ने के बाद अब अभिनेता ने इसके पीछे की सच्चाई बताई है।
एक्टिंग नहीं छोड़ रहे करण
करण वाही ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट का जवाब दिया, जिसे बाद में हटा दिया गया था। उस पोस्ट में कहा गया था कि अभिनेता ने आध्यात्मिकता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अभिनय से दूरी बनाने का फैसला किया है। इस पोस्ट को स्टोरी पर साझा करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, ‘आध्यात्मिक होने का मतलब यह नहीं है कि मुझे अपना काम छोड़ना होगा। कृपया वायरल होने के लिए अफवाहें न फैलाएं। संबंधित व्यक्ति से अनुरोध है कि इस पोस्ट को हटा दें और झूठ न फैलाएं। धन्यवाद।’
करण ने कही थी आध्यात्म और नाम जप करने की बात
करण के अभिनय छोड़ने की अटकलें सबसे पहले तब शुरू हुईं जब उन्होंने 'अब्रा का डबरा शो' में बातचीत करते हुए कहा कि लगभग चार-पांच महीने पहले दिल्ली में किसी ने अचानक मुझसे कहा कि मुझे बहुत गुस्सा आता है, मुझे शांत रहना चाहिए और तुलसी की माला पहननी चाहिए।
मैंने कभी ऐसा सोचा भी नहीं था। ऐसा नहीं है कि मैं आध्यात्मिक नहीं हूं, लेकिन समय के साथ, किसी कारणवश मैं आध्यात्मिकता से दूर हो गया था। लेकिन पता नहीं पिछले चार-पांच महीने बहुत अच्छे रहे हैं। पता नहीं कैसे, मैं सोचने लगा कि मैं वृंदावन से तुलसी की माला कैसे ला सकता हूं।
मैं नीम करोली बाबा का अनुयायी हूं और उन्हीं के माध्यम से मेरी मुलाकात प्रेमानंद महाराज से हुई। मैंने उनके प्रवचन सुनना शुरू किया और तब मुझे समझ आया कि नाम जाप क्या होता है।
जब भी मेरा ध्यान भटकता है या जब भी मैं कुछ नकारात्मक सोचने लगता हूं, तो मेरे मन में यह विचार आता है कि नाम जाप करते समय आप कुछ अच्छा कर रहे होते हैं। यह आपको अपने सभी तनाव और चिंताओं को भूलने में भी मदद करता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण वाही को हाल ही में सोनी लिव पर स्ट्रीम करने वाली रोमांटिक थ्रिलर सीरीज 'रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' (2024) में देखा गया था।

कमेंट
कमेंट X