‘नागिन 7’ में प्रियंका चाहर बनीं इच्छाधारी नागिन, जानिए स्टार कास्ट में कौन-कौन से कलाकार हुए शामिल
Naagin 7 Star Cast: टीवी सीरियल ‘नागिन’ के सातवें सीजन का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। शनिवार को इसका पहला एपिसोड देखने को मिला। सीरियल में प्रियंका चाहर के अलावा कई नामी टीवी एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। जानिए, ‘नागिन 7’ की स्टार कास्ट के बारे में।
विस्तार
शनिवार को नागिन 7 का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। इस सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी नागिन के रोल में हैं। इस एक्ट्रेस के अलावा टीवी के पॉपुलर एक्टर्स भी अहम किरदार ‘नागिन 7’ में निभा रहे हैं। जानिए, कौन हैं वो एक्टर्स?
प्रियंका चाहर चौधरी
प्रियंका चाहर चौधरी सीरियल ‘नागिन 7’ में लीड रोल में हैं। वह इच्छाधारी नागिन का रोल इसमें कर रही हैं। सीरियल में उनके किरदार का नाम अनंता है। वह अनंतकुल की नागिन हैं, जिसके पास कई शक्तियां हैं लेकिन अभी इसका पता उसे नहीं चला है।
प्रियंका चाहर चौधरी जहां सीरियल में लीड रोल कर रही हैं। वहीं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा सिंह भी एक अहम किरदार निभा रही हैं। वह अनंता (प्रियंका चाहर) की बहन का रोल कर रही हैं। यह किरदार सीरियल में निडर किस्म की लड़की का है।
‘नागिन 6’ में तेजस्वी प्रकाश ने इच्छाधारी नागिन प्रगति का लीड रोल किया था। ‘नागिन 7’ में उन्होंने इसी रोल में कैमियो किया है। प्रगति जिस बच्ची काे मरने से पहले जन्म देती है, वही अनंता है। इस तरह ‘नागिन 6’ की कहानी को ‘नागिन 7’ में आगे बढ़ाया जा रहा है।
अभिनेता नमिक पॉल ‘नागिन 7’ में आर्यमान का रोल कर रहे हैं। प्रियंका चाहर के अपोजिट वह सीरियल में नजर आएंगे। सीरियल में नागिन ही नहीं है, एक ड्रैगन भी है। क्या नमिक पॉल इस किरदार को निभाएंगे, यह आने वाले वक्त में पता चलेगा।
‘नागिन 7’ में करण कुंद्रा भी एक अहम किरदार में हैं। वह डॉ. तुषार सिन्हा का रोल कर रहे हैं। असल जिंदगी में करण और तेजस्वी प्रकाश रिलेशनशिप में हैं। करण इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ 3’ में भी नजर आ रहे हैं। करण कुंद्रा के अलावा एलिस कौशिक, बीना बनर्जी, रुही चतुर्वेदी जैसे एक्टर्स भी ‘नागिन 7’ में सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे।