फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पंचायत 5' से लेकर 'तस्करी' तक, 2026 में धूम मचाएंगी ये बड़ी वेब सीरीज

Thu, 01 Jan 2026 07:32 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 01 Jan 2026 07:32 AM IST
सार

Web Series Coming In 2026: वेब सीरीज के चाहने वालों के लिए साल 2026 अच्छा होने वाला है। इस साल कई बड़ी वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।

विज्ञापन
Panchayat 5 to Gullak 5 these web series will release in next year 2026
अपकमिंग वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला
साल 2026 दस्तक देने के लिए तैयार है। सिनेमा प्रेमियों के लिए साल 2026 बहुत अच्छा होने वाला है। इसकी वजह है कि अगले साल कई बेहतरीन वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। कुछ वेब सीरीज के अगले सीजन रिलीज होने वाले हैं। आइए जानते हैं नए साल में कौन सी वेब सीरीज या सीरीज के नए सीजन रिलीज होने वाले हैं?
Panchayat 5 to Gullak 5 these web series will release in next year 2026
तस्करी: द स्मगलर्स वेब - फोटो : सोशल मीडिया
तस्करी: द स्मगलर्स वेब
क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' में इमरान हाशमी ने एक कस्टम ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें वह अंतरराष्ट्रीय तस्करी के काले नेटवर्क का पर्दाफाश करते दिखेंगे। दर्शक बेसब्री से इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। यह 14 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।
Panchayat 5 to Gullak 5 these web series will release in next year 2026
फ्रीडम एट मिडनाइट - फोटो : सोशल मीडिया
'फ्रीडम एट मिडनाइट' सीजन 2
भारत के विभाजन, स्वतंत्रता और राजनीति पर आधारित वेब सीरीज 'फ्रीडम एट मिडनाइट' को दर्शकों ने खूब सराहा। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज में सिद्धांत गुप्ता, चिराग वोहरा जैसे कलाकार नजर आए। इसका पहला सीजन 15 नवंबर 2024 को रिलीज हुआ था। 'फ्रीडम एट मिडनाइट' सीजन 2, 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat 5 to Gullak 5 these web series will release in next year 2026
हीरामंडी - फोटो : सोशल मीडिया
'हीरामंडी' सीजन 2
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'हीरामंडी' के पहले सीजन को दर्शकों से खूब प्यार मिला। इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल जैसे कलाकार नजर आए। इसका पहला सीजन मई 2024 में रिलीज हुआ था। खबरों के मुताबिक 'हीरामंडी' का सीजन 2 साल 2026 या 2027 में रिलीज हो सकता है।
विज्ञापन
Panchayat 5 to Gullak 5 these web series will release in next year 2026
गुल्लक - फोटो : सोशल मीडिया
'गुल्लक' सीजन 5
मध्यवर्गीय परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित सीरीज 'गुल्लक' के सभी सीजन को दर्शकों ने खूब सराहा। 'गुल्लक' सीजन 1 साल 2019 में, सीजन 2 साल 2021 में, सीजन 3 साल 2022 में और सीजन 4 साल 2024 में रिलीज हुआ। सीरीज का 5वां सीजन साल 2026 में रिलीज हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed