सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Nagpur Brothers Ajinkya And Vikram Gandhe Take Home The Trophy Of Master Chef India Season 9

विक्रम और अजिंक्य बने मास्टर शेफ इंडिया सीजन 9 के विजेता, नागपुर में जश्न का माहौल; इन जोड़ियों को दी मात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 06 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Master Chef India 9 Finale: मास्टर शेफ इंडिया सीजन 9 की ट्रॉफी नागपुर के दो भाइयों ने अपने नाम की है। जानिए फाइनल में किन्हें छोड़ा पीछे…

Nagpur Brothers Ajinkya And Vikram Gandhe Take Home The Trophy Of Master Chef India Season 9
मास्टर शेफ इंडिया 9 के विजेता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मास्टर शेफ इंडिया के नौवें सीजन का फाइनल हो चुका है। इस बार मास्टर शेफ इंडिया की ट्रॉफी नागपुर के विक्रम और अजिंक्य गांधे ने अपने नाम की है। पूरे सीजन के दौरान कैफे मालिक अजिंक्य और विक्रम ने अपने बेजोड़ टीमवर्क और पारंपरिक स्वादों को आधुनिक तरीके से तैयार करके अपनी अलग पहचान बनाई।

Trending Videos

जजों ने की तारीफ
मास्टर शेफ इंडिया के जजों ने इन दोनों को अपना पसंदीदा चुना और न सिर्फ अपनी प्रतिभा बल्कि अपने स्वभाव और उदारता के लिए भी उन्हें खूब सराहना मिली। ये दोनों पहले फाइनलिस्ट बने और शायद इस सीजन में सबसे ज्यादा सराहना पाने वाली टीम भी यही थी। उनके आखिरी प्रेजेंटेशन की अवधारणा और प्रस्तुति दोनों की खूब तारीफ हुई। इसी ने उन्हें खिताब दिलाया और महाराष्ट्र के ऑरेंज सिटी में प्रतिष्ठित ट्रॉफी दिलवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नागपुर में जश्न का माहौल
दोनों भाइयों की जीत से उनके गृह नगर में भी जश्न का माहौल है। पूरा शहर सोशल मीडिया पर भाइयों के समर्थन में एकजुट हो गया। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी पहले सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दी थी, उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे नागपुर के लिए गर्व का क्षण बताया था।


यह खबर भी पढ़ेंः मनीष मल्होत्रा ने बताई सिड-कियारा की शादी के वीडियो की सच्चाई, कैसे कपल को इस काम के लिए किया राजी?

गौरव खन्ना, रणबीर बरार और कुणाल कपूर थे जज
मास्टरशेफ इंडिया का नौवां सीजन जनवरी में शुरू हुआ। इसमें पहली बार कंटेस्टेंट जोड़ी के तौर पर नजर आए थे। जिसमें परिवार के सदस्य एक साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए जोड़ी बनाते हैं। जाने-माने शेफ विकास खन्ना, रणवीर बराड़ और कुणाल कपूर इस बार के सीजन के जज थे। फाइनल में विक्रम और अजिंक्य के अलावा बहनें अंजू प्रधान और मंजू ओझा और मां-बेटी की जोड़ी चंदना और साई श्री रचाकोंडा भी ट्रॉफी और विशेष गोल्डन शेफ कोट जीतने की दौड़ में शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed