‘तुलसी’ को मिला सिंहासन; आठवें हफ्ते में ‘अनुपमा’ को कहां मिली जगह; जानें बाकी सीरियल का क्या रहा हाल?
Trp Week 8: इन दिनों टीआरपी रेटिंग लिस्ट में सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का बोलबाला है। आठवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी इस सीरियल ने टॉप पर जगह बनाई है। जानिए, ‘अनुपमा’ और बाकी सीरियल की टीआरपी रेटिंग क्या रही?
विस्तार
हर हफ्ते की टीआरपी रेटिंग का सीरियल के एक्टर्स और मेकर्स को इंतजार रहता है। वह जानना चाहते हैं कि दर्शकों ने उनके सीरियल को कितना पसंद किया। आठवें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग भी सामने आ चुकी है। जानिए, टॉप 5 में कौन सी सीरियल्स ने जगह बनाई है।
सीरियल ‘क्योंकि सास…’ को मिला पहला स्थान
आठवें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने पहले स्थान पर जगह बनाई है। इस बार इसकी टीआरपी 2.0 रही है। इसकी टीआरपी में इजाफा हुआ है। सातवें हफ्ते में इसकी टीआरपी 1.9 थी। इन दिनों सीरियल में काफी नए ट्विस्ट आ रहे हैं।
अनुपमा को मिली कौन सी जगह?
सीरियल ‘अनुपमा’ को इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। इसकी टीआरपी इस हफ्ते 1.8 रही है। सातवें हफ्ते में भी इतनी ही टीआरपी मिली थी और यह तीसरे स्थान पर रहा था। आठवें हफ्ते में दूसरे स्थान पर सीरियल ‘तुम से तुम तक’ रहा है, इसकी टीआरपी 1.9 की रही है।
टॉप 5 में चौथे स्थान पर सीरियल ‘गंगा मां की बेटियां’ रहा, इसकी टीआरपी 1.8 रही है। वहीं पांचवें स्थान पर सीरियल ‘वसुधा’ रहा है, इसकी टीआरपी 1.7 है। दोनों ही सीरियल ने हाल ही टीआरपी लिस्ट में जगह बनाई है। वहीं रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ को आठवें हफ्ते में 1.4 की टीआरपी मिली है। जबकि ‘द 50’ शो का बुरा हाल है, इसकी टीआरपी 0.7 रही है।
कमेंट
कमेंट X