रिलीज हुआ 'चिरैया' का ट्रेलर, दमदार किरदार में नजर आईं दिव्या दत्ता; जरूरी मुद्दे पर उठाया सवाल
Chiraiya Trailer Out: छह-एपिसोड वाली सीरीज 'चिरैया' का 20 मार्च 2026 को जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा। इसमें दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा अहम किरदारों में हैं।
विस्तार
विज्ञापनविज्ञापन
1 मिनट 43 सेकेंड के ट्रेलर में यह बताने की कोशिश की गई है कि एक पति अपनी पत्नी के ऊपर अपना अधिकार समझता है और उसके साथ जबरदस्ती करता है। वह पति दिव्या दत्ता का भाई होता है। पत्नी अपनी परेशानी दिव्या दत्ता से बताती है। दिव्या दत्ता उसका साथ देती हैं। हालांकि दिव्या के पति (संजय मिश्रा) इस मामले में उनका साथ नहीं देते हैं। इसके बाद मामला अदालत में पहुंचता है।
केन्या में कैसी रही 'वाराणसी' की शूटिंग? प्रियंका चोपड़ा ने दी जानकारी; बताया क्या रहा खास?
'चिरैया' का ट्रेलर एक मैसेज देता है कि शादी का मतलब सहमति नहीं है। एक महिला की आवाज को समाज की परंपराओं से मिटाया नहीं जा सकता। अपनी इमोशनल कहानी के जरिए, शो वर्षों से चली आ रही मान्यताओं पर सवाल उठाता है।
'चिरैया' वेब सीरीज शशांत शाह के निर्देशन में बनी है। SVF एंटरटेनमेंट ने इसे बनाया है। इसमें दिव्या दत्ता के अलावा संजय मिश्रा, सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, फैसल राशिद, टीनू आनंद, सरिता जोशी जैसे कलाकार हैं। 'चिरैया' 20 मार्च को स्ट्रीम होगी।
कमेंट
कमेंट X