सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Nikki Tamboli Alerted About Her Fake Account Says It Could Be A Scam

बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली के नाम पर धोखाधड़ी, फैंस और करीबी लोगों को किया अलर्ट; कहा- यह एक स्कैम…

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 12 Feb 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Nikki Tamboli Alerted About Her Fake Account: बिग बॉस 14 के जरिए टीवी और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस निक्की तंबोली चर्चा में आईं। इन दिनों वह शो ‘द 50’ में नजर आ रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने नाम पर हो रहे एक स्कैम को लेकर करीबी लोगों और फैंस को सचेत किया है। 

Nikki Tamboli Alerted About Her Fake Account Says It Could Be A Scam
निक्की तंबोली - फोटो : इंस्टाग्राम@nikki_tamboli
विज्ञापन

विस्तार

निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए फैंस, करीबी लोगों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सचेत किया है। उन्होंने बताया है कि कोई उनके नाम पर स्कैम करने की काेशिश कर रहा है। इस व्यक्ति के बारे में निक्की ने जानकारी भी सोशल मीडिया पर साझा की है। जानिए, निक्की ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा? 

Trending Videos


निक्की तंबोली ने फेक नंबर का जिक्र किया
निक्की तंबोली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए एक नंबर और चैट शेयर की। जिसमें एक अनजान नंबर से उनके करीबी लोगों से कॉन्टैक्ट किया जा रहा है। इस पोस्ट के साथ निक्की लिखती हैं, ‘काेई मेरा नाम और तस्वीर इस्तेमाल करके फेक नंबर से लोगों को मैसेज कर रहा है। यह मैं नहीं हूं। प्लीज इस शख्स को अहमियत ना दें। रिप्लाई ना करें। यह स्कैम हो सकता है। कृपया इस नंबर को रिपोर्ट करें, ब्लॉक करें।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

'द 50' रियलिटी शो में नजर आईं निक्की तंबोली
हाल ही में शुरू हुए रियलिटी शो ‘द 50’ में निक्की तंबोली और उनके बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल भी नजर आए। यह दोनों काफी समय से डेट कर रहे हैं। अरबाज पटेल को आखिरी बार शो 'राइज एंड फॉल' में देखा गया था। वहीं निक्की को शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में देखा गया था। इससे पहले वह 'बिग बॉस 14' का हिस्सा रह चुकी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed