फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ranveer Singh gets emotional seeing Govinda on the sets of his show The Big Picture

The Big Picture: गोविंदा को सेट पर देखकर भावुक हुए रणवीर सिंह, गले लग खूब बहाए आंसू

Sun, 02 Jan 2022 06:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 02 Jan 2022 06:05 PM IST
सार

रणवीर सिंह के शो 'द बिग पिक्चर' में गोविंदा पहुंचे। इस दौरान रणवीर सिंह गोविंदा को देखकर काफी भावुक हो गए। ऐसे में रणवीर ने गोविंदा को गले लगाया।

विज्ञापन
Ranveer Singh gets emotional seeing Govinda on the sets of his show The Big Picture
गोविंदा, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरहिट अभिनेता गोविंदा के बहुत बड़े फैन हैं। रणवीर ने गोविंदा को अपनी जिंदगी में भगवान का दर्जा दिया हुआ है और ऐसे में जब गोविंदा रणवीर सिंह के शो ‘द बिग पिक्चर’ में पहुंचे, तो वहां पर रणवीर गोविंदा को देखकर हैरान रह गए। गोविंदा को देखकर रणवीर की आंखें नम हो गईं। इतना ही नहीं, जब रणवीर सिंह ने अपने भगवान गोविंदा को ऑडियंस से मिलवाया, तो वह काफी ज्यादा उत्साहित थे। दरअसल, 'द बिग पिक्चर' के बीते एपिसोड में गोविंदा नजर आए। इस दौरान रणवीर और गोविंदा ने मिलकर खूब धमाल मचाया।

विज्ञापन

Ranveer Singh gets emotional seeing Govinda on the sets of his show The Big Picture
द बिग पिक्चर - फोटो : सोशल मीडिया

इस शो में रणवीर सिंह ने गोविंदा का धमाकेदार स्वागत किया। इस दौरान रणवीर सिंह ने कहा कि आज यहां इस मंच पर, इस शुभ दिन पर और इस शुभ अवसर पर मेरे भगवान खुद यहां पर आने वाले हैं। द वन एंड ऑनली, हीरो नंबर 1 गोविंदा। इससे पहले जब रणवीर सिंह सेट के पीछे गोविंदा से मिले थे, तब रणवीर गोविंदा को देखकर भावुक हो गए थे और रणवीर गोविंदा के गले भी लगे थे। इस खास मोमेंट की एक झलक शो के प्रोमो वीडियो में दिखाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh gets emotional seeing Govinda on the sets of his show The Big Picture
द बिग पिक्चर - फोटो : सोशल मीडिया

इस एपिसोड में जब गोविंदा ने एंट्री की, तब रणवीर उन्हें देखकर उनके पैरो में जाकर गिर गए। इसके बाद दोनों खूब सारा डांस भी करते हैं। रणवीर गोविंदा के लिए उनकी ही फिल्मों के मजेदार गाने गाते हैं, जिसे सुनकर गोविंदा के साथ-साथ ऑडियंस भी खुश होती हैं। इतना ही नहीं, रणवीर गोविंदा के साथ ‘राजा बाबू’ लुक भी कैरी करते हैं और फिर दोनों सुपरस्टार मिलकर डांस करते हैं। साफ है कि रणवीर का ये शो काफी धमाकेदार रहा।

विज्ञापन

Ranveer Singh gets emotional seeing Govinda on the sets of his show The Big Picture
द बिग पिक्चर - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही रणवीर ने गोविंदा के सामने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने रैप करना फिल्म ‘गली बॉय’ के दौरान नहीं सीखा बल्कि गोविंदा के गानों से सीखा है। बता दें कि रणवीर सिंह ने गोविंदा के साथ फिल्म ‘किल-दिल’ में काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed