'मैं किसी के साथ एकदम से ब्रेकअप नहीं कर सकती', 'तारक मेहता...' फेम मुनमुन दत्ता ने प्यार पर रखी राय
Munmun Dutta On Love: मुनमुन दत्ता के बड़ी संख्या में फैन हैं, जो उन्हें खूब चाहते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। ऐसे में मुनमुन दत्ता ने प्यार और ब्रेकअप पर अपनी बात रखी है।
विस्तार
मुनमुन दत्ता ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में कहा 'कई लोग मुझसे सहमत नहीं होंगे लेकिन आखिरकार प्यार खत्म ही हो जाता है। यह हमेशा लड़कों के साथ नहीं होता है बल्कि लड़कियों के साथ भी होता है। मेरे साथ ऐसा हुआ है कि शायद मेरा प्यार खत्म हो चुका है। यह किसी के साथ भी हो सकता है। मैं तुरंत किसी के साथ ब्रेकअप नहीं कर सकती। मैं कोशिश करती हूं। मैं बहुत कुछ देती हूं। फिर मुझे लगता है कि अब पाने का समय है। जब पाना कम हो और देना ज्यादा हो तब बुरा लगता है। कहीं न कहीं एक नीरसता आ जाती है। ऐसा होता है।'
- मुनमुन दत्ता एक अभिनेत्री और मॉडल हैं।
- टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वह बबीता अय्यर के किरदार से मशहूर हैं।
- मुनमुन ने 2004 में अपने अभिनय करियर की शुरूआत शो 'हम सब बाराती' से की।
- मुनमुन दत्ता फिल्म 'मुंबई एक्सप्रेस' (2005) और 'हॉलीडे' (2006) में नजर आ चुकी हैं।
- अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 8.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं।