‘लोग मुझसे सिर्फ TRP चाहते हैं’, ‘बिग बॉस 19’ के बाद रियलिटी शो नहीं करना चाहती थीं तान्या मित्तल
Tanya Mittal: तान्या मित्तल ने रियलिटी शोज से अपनी दूरी के बारे में बात की। जानिए बिग बॉस 19 को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने के बाद एंटरप्रेन्योर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी तान्या मित्तल घर-घर में जानी-पहचानी हस्ती बन गईं। हालांकि, इस लोकप्रियता की एक कीमत भी चुकानी पड़ी। सलमान खान की होस्टिंग वाले शो में मिले अनुभव की वजह से वह दोबारा रियलिटी शो की दुनिया में लौटने को लेकर हिचकिचाने लगी थीं। उनका कहना है कि मुझे लगा कि लोग मुझसे सिर्फ टीआरपी चाहते थे, चाहे मुझे नीचा दिखाकर या उकसाकर।
मां के कहने पर किया ‘मां है ना’ शो
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में तान्या मित्तल ने कहा कि कैसे उनकी मां ने उन्हें दोबारा रियलिटी शोज में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंन कहा कि मैंने मन बना लिया था कि अब कोई और रियलिटी शो नहीं करूंगी। पर मां ने मुझसे कहा, 'अगर तुम चीजों से भागती रहोगी, तो कभी आगे नहीं बढ़ पाओगी।
अपने डर का सामना करो और इस बार मैं तुम्हारे साथ खड़ी रहूंगी' इसके बाद ही तान्या ने रियलिटी शो ‘मां है ना’ के लिए हां बोला। तान्या ने कहा कि 'मां है ना' की शूटिंग के दौरान एक समय ऐसा आया जब वह शो छोड़ना चाहती थीं, क्योंकि उन्होंने देखा कि उनकी मां को भी उसी तरह की नफरत का सामना करना पड़ रहा था, जिससे वह खुद गुज़र चुकी थीं।
मैं मानसिक रूप से शो से ऊब चुकी थी। मैं इसे जारी नहीं रखना चाहती थी। लेकिन मेरी मां ने मुझे हार मानने नहीं दिया और मुझे याद दिलाती रहीं कि भागने से लोगों की बातें कभी बंद नहीं होंगी।
चुप्पी सबसे शक्तिशाली हथियार
ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर तान्या का कहना है कि चुप्पी सबसे शक्तिशाली हथियार है। लोग मेरी चुप्पी को कमजोरी समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। मुझसे ज्यादा सवाल किसी और से नहीं पूछे जाते, फिर भी मुझ पर इसका कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि मुझे पता है कि मैं अपनी जिंदगी के साथ क्या कर रही हूं।
अगर कोई मुझे बेरोजगार कहता है या दिखावा करने का आरोप लगाता है, तो मुझे जवाब देने की जरूरत महसूस नहीं होती। मेरी जिंदगी का मकसद उससे कहीं ज़्यादा बड़ा है। मुझे एहसास हुआ है कि लोगों के लिए मुझे पचा पाना मुश्किल है। लोगों को महिलाओं को इस तरह जीते हुए देखने की आदत नहीं है। उन्होंने पुरुषों को ऐसा करते देखा है, लेकिन महिलाओं को नहीं।
लोगों के दोहरे मापदंड पर तान्या ने कसा तंज
दोहरे मापदंडों की ओर इशारा करते हुए तान्या ने कहा कि जब किसी पुरुष के पास मर्सिडीज या बॉडीगार्ड होते हैं, तो कोई सवाल नहीं उठाता। लेकिन जब कोई महिला ऐसा करती है, तो लोग तुरंत पूछते हैं कि क्या यह गाड़ी उसके पिता की है या किसी और की।
मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो टीआरपी या काम के लिए बेताब रहती हो। बिग बॉस के बाद मैंने कई ऑफर ठुकरा दिए क्योंकि मैं सिर्फ ऐसे प्रोजेक्ट्स करना चाहती हूं जो मेरी इमेज को बेहतर बनाएं।