सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   The 50 Show Contestant Sapna Chaudhary Fight With Divya Agarwal Promo Video Viral

‘कब तक रोक लोगे…’ डांसर सपना चौधरी ने इस कंटेस्टेंट को दी पीटने की धमकी; शो ‘द 50’ में जमकर हुआ हंगामा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 07 Feb 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Reality Show The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ हाल ही में शुरू हुआ है। इस शो में दर्शकों को काफी एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है। अब रियलिटी शो के नए प्रोमो में सपना चौधरी एक प्रतियोगी से झगड़ती दिख रही हैं। दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। जानिए, दोनों के बीच क्यों हुई नोक-झोंक?
 

The 50 Show Contestant Sapna Chaudhary Fight With Divya Agarwal Promo Video Viral
सपना चौधरी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

रियलिटी शो ‘द 50’ में अलग-अलग फील्ड से जुड़े 50 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। ‘बिग बॉस’ की ही तरह इसमें भी कंटेस्टेंट के बीच नोंक-झोंक और लड़ाई देखने को मिल रही है। हालांकि लड़ाई के मामले में इस शो को बिग बॉस से ऊपर माना जा रहा है। यहां एंटरेटनमेंट कम, लड़ाई-झगड़े ज्यादा हो रहे हैं। हाल ही में डांसर सपना चौधरी और एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल के बीच खूब घमासान हुआ। 

Trending Videos

कौन किसे मारेगा थप्पड़?
जियो हॉटस्टार ने शो से जुड़ा एक और प्रोमो रिलीज किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा-जब दो स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी टकराएंगी, तो कलेश होगा ही। साथ ही प्रोमो में सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में सपना दूसरे कंटेस्टेंट से कह रही हैं, कब तक रोक लोगे, मैं इसे (दिव्या) को मारूंगी।’ जिसके बाद दिव्या इसके जवाब में सपना से कह रही हैं, ‘अगर मुझे थप्पड़ मारेगी, तो मेरा एमएमए का मुक्का पड़ेगा।’ वीडियो के बीच में दोनों के बीच जबरदस्त कहा-सुनी देखने को मिलती है। प्रोमो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त एंटरटेनमेंट दर्शकों को देखने को मिलने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: शो 'द 50' में प्रतियोगियों को मिला अजीब टास्क, मनीषा रानी को आया चक्कर; बोलीं- मेरा दिमाग नहीं चल रहा 
 



बीते दिनों भी सपना का हुआ था झगड़ा  
बीते दिनों भी सपना चौधरी और इंफ्लुएंसर अदनान शेख के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिला था। इस झगड़े में अदनान ने सपना चौधरी को लेकर बदजुबानी की थी। इस पर वह भड़क गई थी और उन्हें मारने-पीटने की धमकी दे डाली थी। 

क्या है शो ‘द 50’ का कॉन्सेप्ट?
यह एक अलग तरह का गेम शो होगा। इसमें लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हैं। शो में एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन जैसे कई लोग शामिल हैं। ‘द 50’ में युविका चौधरी, प्रिस नरुला, रजत दलाल, करण पटेल जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। यह शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed