सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   TV: Anita Raj's return in 'Chhoti Sardarni', Kulwant Kaur Dhillon's wonders will be seen again

TV: ‘छोटी सरदारनी’ में दमदार अदाकारा अनीता राज की वापसी, फिर दिखेंगे कुलवंत कौर ढिल्लन के कमाल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 22 Oct 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

धारावाहिक ‘छोटी सरदारनी’ की कहानी में अनीता राज की वापसी होने जा रही है। लोगों को अब भी याद है कि इसकी कहानी में जनरेशन लीप आने के बाद कुलवंत कौर के किरदार ने शो में खूब धाक जमाई थी। अपनी शर्मीली बेटी मेहर से बिलकुल विपरीत कुलवंत अपने गांव की बहादुर और मुखर सरपंच थी जो किसी की भी गलत बात को नहीं मानती थी फिर चाहे उसके सामने कोई भी हो।

TV: Anita Raj's return in 'Chhoti Sardarni', Kulwant Kaur Dhillon's wonders will be seen again
अनीता राज - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन

विस्तार

कलर्स के चर्चित शो ‘छोटी सरदारनी’ की लोकप्रियता की बड़ी वजह इसकी कहानी और इसके किरदारों का दमदार प्रस्तुतीकरण रहा है। शो में निम्रत कौर अहलूवालिया का किरदार सेहर और माहिर पांधी अभिनीत किरदार राजवीर लोगों की रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा बन चुके हैं। और, अब ये धारावाहिक बनाने वालों ने शो में इसके सबसे दमदार और लोकप्रिय किरदार को वापस लाने का मन बना लिया है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक धारावाहिक ‘छोटी सरदारनी’ की कहानी में अनीता राज की वापसी होने जा रही है। लोगों को अब भी याद है कि इसकी कहानी में जनरेशन लीप आने के बाद कुलवंत कौर के किरदार ने शो में खूब धाक जमाई थी। अपनी शर्मीली बेटी मेहर से बिलकुल विपरीत कुलवंत अपने गांव की बहादुर और मुखर सरपंच थी जो किसी की भी गलत बात को नहीं मानती थी फिर चाहे उसके सामने कोई भी हो। अब मौजूदा कथानक में एक और ट्विस्ट लाने के लिये कुलवंत की शो में वापसी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

TV: Anita Raj's return in 'Chhoti Sardarni', Kulwant Kaur Dhillon's wonders will be seen again
अनीता राज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बताते हैं कि अनुभवी अभिनेत्री अनीता राज अभिनीत कुलवंत की सेट पर एंट्री से सेहर की जिंदगी में बड़े बदलाव आएंगे। दर्शक इस किरदार के नए आयाम देखेंगे और उसके आने के साथ कई ट्विस्ट्स और टर्न्स भी आएंगे। आने वाले एपिसोड्स में सेहर के सामने कई चुनौतियां होंगी और नानी कुलवंत के उसकी जिन्दगी में वापस आने पर उसकी प्रतिक्रिया रोमांचक होगी।

अपनी वापसी पर अनीता राज ने कहा, “मैं ‘छोटी सरदारनी’ में एक बार फिर से कुलवंत कौर ढिल्लन का दबंग और दमदार किरदार निभाने के लिए उत्साहित हूँ! इस किरदार को निभाने से मुझे कई और नए प्रशंसक मिले हैं। मैं इस शो के कास्ट और क्रू से भी एक बार फिर मिलने का इंतजार कर रही हूं। यह देखने के लिए मैं ज्यादा रोमांचित हूँ कि आने वाले एपिसोड्स में मेरे किरदार के लिए क्या है क्योंकि सेहर का मौजूदा ट्रैक कई चुनौतियों वाला है जिससे ऊंचे दर्जे का ड्रामा देखने को मिलेगा। शो के इस महत्वपूर्ण मोड़ पर सेहर और कुलवंत का मिलन देखना दर्शकों के लिए भी दिलचस्प होगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed