{"_id":"695e976d3cf01cc6e70f5cf4","slug":"the-board-of-warner-bros-discovery-rejects-paramount-revised-hostile-bid-says-netflix-offering-better-value-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉर्नर ब्रदर बोर्ड ने पैरामाउंट का ऑफर ठुकराया, कहा- 'इसमें रिस्क ज्यादा है'; नेटफ्लिक्स की डील को बताया अच्छा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
वॉर्नर ब्रदर बोर्ड ने पैरामाउंट का ऑफर ठुकराया, कहा- 'इसमें रिस्क ज्यादा है'; नेटफ्लिक्स की डील को बताया अच्छा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Warner Bros Discovery: वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के बोर्ड ने पैरामाउंट स्काईडांस की संशोधित होस्टाइल टेकओवर डील को ठुकरा दिया है। बोर्ड ने नेटफ्लिक्स की डील को प्राथमिकता दी है और इसे बेहतर बताया है।
वॉर्नर ब्रदर्स-पैरामाउंट-नेटफ्लिक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के बोर्ड ने पैरामाउंट की संशोधित हॉस्टाइल डील को खारिज कर दिया। बोर्ड ने पैरामाउंट का ऑफर ठुकराने की पु्ष्टि करते हुए नेटफ्लिक्स की डील को बेहतर बताया है। डिस्कवरी के निदेशक मंडल ने नेटफ्लिक्स के अधिग्रहण प्रस्ताव के लिए अपने समर्थन की बात कही है। शेयरधारकों से पैरामाउंट स्काईडांस कॉर्पोरेशन के संशोधित प्रस्ताव को अस्वीकार करने की सिफारिश की है।
Trending Videos
वार्नर ब्रदर्स ने नेटफ्लिक्स के साथ डील की पुष्टि की
वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के बोर्ड ने पैरामाउंट की डील को जोखिम भरा माना है। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए एक अधिक स्थिर मार्ग को प्राथमिकता देते हुए नेटफ्लिक्स के साथ हुए सौदे की पुष्टि की है। बता दें कि पैरामाउंट ने 8 दिसंबर को वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के लिए 108.4 बिलियन डॉलर यानी करीब 9.7 लाख करोड़ रुपये की हॉस्टाइल टेकओवर बिड लॉन्च की थी। इसके चलते नेटफ्लिक्स के साथ वार्नर ब्रदर्स की शुरुआती बातचीत में रुकावट आई थी। मगर, अब वार्नर ब्रदर्स के बोर्ड पुष्टि कर दी है कि उसने नेटफ्लिक्स की डील को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar Box Office: थम नहीं रही 'धुरंधर' की रफ्तार, 34वें दिन भी झटके करोड़ों, जानिए टोटल कलेक्शन
नेटिफ्लिक्स के साथ कितने में हुई डील?
बता दें कि बीते दिनों ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने एलान किया था कि उसने हॉलीवुड के 100 साल पुराने दिग्गज स्टूडियो वॉर्नर ब्रदर्स को खरीदा है। यह डील करीब 72 बिलियन डॉलर यानी करीब 6.47 लाख करोड़ रुपये के आस-पास हुई है। नेटफ्लिक्स के इस एलान ने पूरी ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इस बीच खबर आई की पैरामाउंट ने भी वॉर्नर ब्रदर्स को ऑफर दिया है। मगर, आज बुधवार को वॉर्नर ब्रदर्स के बोर्ड की तरफ से पुष्टि कर दी गई है कि पैरामाउंट की डील ठुकरा दी है। बुधवार को बोर्ड ने कहा कि पैरामाउंट का कैश ऑफर भरोसेमंद फाइनेंसिंग गारंटी नहीं देता और इसमें पैसों व ऑपरेशन का रिस्क अधिक है।