फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Diplomat teaser released S Jaishankar promoting John Abraham sadia khateeb Shivam Nair Bhushan Kumar film

The Diplomat Teaser: जॉन की फिल्म का प्रचार करते दिखे विदेश मंत्री जयशंकर, वेदा के फ्लॉप होने के साइड इफेक्ट्स

Fri, 07 Feb 2025 12:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 07 Feb 2025 12:59 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और सादिया खातीब अभिनीत फिल्म द डिप्लोमैट का बहुप्रतीक्षित टीजर आज, शुक्रवार को रिलीज हो गया।

विज्ञापन
The Diplomat teaser released S Jaishankar promoting John Abraham sadia khateeb Shivam Nair Bhushan Kumar film
'द डिप्लोमैट' का टीजर - फोटो : यूट्यूब: T-Series

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और सादिया खातीब अभिनीत फिल्म द डिप्लोमैट का बहुप्रतीक्षित टीजर आज, शुक्रवार को रिलीज हो गया।शिवम नायर द्वारा निर्देशित यह फिल्म टी-सीरीज, जेए एंटरटेनमेंट और वाकाओ फिल्म्स तथा फॉर्च्यून पिक्चर्स का संयुक्त निर्माण प्रयास है। इस टीजर की शुरुआत विदेश मंत्री एस जयशंकर से होती है। वे टीजर में इस फिल्म का प्रचार करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

फिल्म का टीजर
लगभग एक मिनट के टीजर की शुरुआत विदेश मंत्री एस जयशंकर के साक्षात्कार की क्लिप से होती है, जहां वह भगवान श्री कृष्ण और हनुमान को दो महानतम राजनयिकों के रूप में बताते हैं। इसके बाद दृश्य वास्तविक भारतीय राजनयिक जे.पी. सिंह की भूमिका में जॉन अब्राहम और उजमा अहमद की भूमिका में खतीब पर केंद्रित हो जाता है, जो एक तनावपूर्ण, उच्च-दांव मुठभेड़ में उलझे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'वेदा' के बाद हिट फिल्म का इंतजार
दरअसल, इससे पहले जॉन अब्राहम 'वेदा' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। ऐसे में अब उन्हें अपनी नई फिल्म 'द डिप्लोमैट' से काफी उम्मीदें हैं और यही वजह है कि इस फिल्म को चर्चा में लाने के लिए इसके टीजर में विदेश मंत्री जयशंकर की झलक दिखाई गई। हालांकि, अब देखने ये होगा कि इसका फिल्म को कितना फायदा मिलता है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
द डिप्लोमैट की कहानी, पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी डिमो पोपोव और एमएससी ग्यड ने की है, जबकि संपादन कुणाल वाल्वे ने किया है। रवि श्रीवास्तव प्रोडक्शन डिजाइन की देखरेख की है। डैनियल बी जॉर्ज ने फिल्म के लिए मूल संगीत तैयार किया है, जबकि ध्वनि डिजाइन मोहनदास वीपी द्वारा किया गया है। फिल्म का मूल संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है और गीत मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। कलाकारों में रेवती, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी भी शामिल हैं। यह फिल्म 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed