{"_id":"69aa4b2bd15a68ba5d0e8fbb","slug":"the-kerala-story-2-assi-o-romeo-box-office-collection-on-thursday-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Fri, 06 Mar 2026 09:04 AM IST
विज्ञापन
सार
Box Office Report: सिनेमाघरों में इन दिनों कोई ऐसी फिल्म नहीं है जिसके लिए दर्शकों की भीड़ उमड़े। 'द केरल स्टोरी 2' एक हीफ्ते में ही थकने लगी है। आइए जानते हैं गुरुवार को फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
होली के बाद लगभग सभी फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई अब भी करोड़ों में हो रही है। 'अस्सी' बॉक्स ऑफिस की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। 'ओ रोमियो' की कमाई अब लाखों में सिमट गई है।
Trending Videos
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बॉक्स ऑफिस पर थकने लगी 'द केरल स्टोरी 2'
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। गुरुवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। एक हफ्ते में इस फिल्म ने 22.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का बजट 28 करोड़ रुपये बताया जाता है। माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही अपने बजट भर की कमाई कर लेगी।

Viral Video: 'वृषकर्मा' के इवेंट में कुर्सी से गिरे नागा चैतन्य, यूजर्स ने सामंथा से जोड़कर किए कमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्सी फिल्म का ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
बॉक्स ऑफिस की दौड़ से बाहर 'अस्सी'
तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म 'अस्सी' ने रिलीज के 14वें दिन बहुत कम कमाई की है। गुरुवार को इसने 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को इसकी कमाई 30 लाख रुपये थी। बॉक्स ऑफिस पर अब तक इस फिल्म ने 9.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा हैं।

ओ रोमियो टीजर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'ओर रोमियो' से भी ऊबे दर्शक
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' के कलेक्शन में 21वें दिन गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को इसने 56 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को इसने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर इसने 68.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं।

कमेंट
कमेंट X