सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian cricket Team Reaches T20 world cup Final Ajay Devgn And Other Celebrates Ind vs Eng Win

Ind vs Eng: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, अजय देवगन-सुनील शेट्टी ने जमकर सराहा; सेलेब्स ने मनाया जश्न

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 06 Mar 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Indian Cricket Team Win T20 Semi Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने क्रिकेट प्रेमियों को जश्न मनाने का एक और मौका दे दिया है। टी20 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत का जश्न कई बॉलीवुड सेलेब्स भी मना रहे हैं। 

Indian cricket Team Reaches T20 world cup Final Ajay Devgn And Other Celebrates Ind vs Eng Win
सेलेब्स ने मनाया टीम इंडिया की जीत का जश्न - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 के फाइनल में अपने लिए जगह बना ली। भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर अजय देवगन से लेकर नुसरत भरुचा और कई सेलेब्स ने खुशी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी, जीत का जोरदार जश्न मनाया है। 

Trending Videos

अजय देवगन ने मैच को लेकर कही ये बात 
अजय देवगन ने टीम इंडिया के मैच जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इसमें वह लिखते हैं, ‘मैच का हर पल देखकर मजा आया। टीम ने चैंपियंस की तरह खेला। हम फाइनल में पहुंच गए।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन




नितांशी गोयल और नुसरत ने मनाया जीत का जश्न
नितांशी गोयल और नुसरत भरुचा ने भी इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। नुसरत ने डांस करते हुए स्टोरी लगाई। तो नितांशी ने मैच देखते हुए स्टोरी पोस्ट की और टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। 





सुनील शेट्टी ने बांधे टीम इंडिया के तारीफ के पुल

अजय देवगन के अलावा सुनील शेट्टी ने भी टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पोस्ट पर सुनील शेट्टी ने लिखा, ‘वाह क्या मैच था। संजू, बुमराह, ईशान, हार्दिक। लेकिन आज का दिन अक्षर का था।  उनका लिया कैच मैच विनिंग था। यूंही नहीं कहते कि कैच मैच जिताते हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)





रवीना टंडन और करीना कपूर ने भी दी बधाई
करीना कपूर और रवीना टंडन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके टीम इंडिया को बधाई दी है। रवीना टंडन ने पोस्ट में लिखा, ‘वाह संजू सैमसन वाह। वाह पांड्या वाह। वाह सूर्या वाह।’ करीना कपूर ने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। अनुपम खेर ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा,  ‘ये मेरा इंडिया। भारत माता की जय। जय हिंद।’  

View this post on Instagram

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)




शैलेश लोढ़ा ने मैच देखने के बाद मनाया जश्न
कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा टी20 का सेमीफाइनल देखने पहुंचे थे। मैच देखने के बाद उन्होंने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। मैच को यादगार बताया। इस सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए अनिल कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट जैसे कई सेलेब्स पहुंचे थे। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


कब होगा फाइनल मैच?
टीम इंडिया के टी20 फाइनल में पहुंचने पर क्रिकेट प्रेमी और बॉलीवुड सेलेब्स काफी खुश हैं। अब सभी को फाइनल मैच का इंतजार है। टीम इंडिया रविवार को न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच खेलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed