फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Title and first look of Sunny Deol-Gopichand Malineni Upcoming movie SDGM to be out on this date

Sunny Deol: सनी देओल के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगी बड़ी सौगात, 'एसडीजीएम' के निर्माताओं ने किया एलान

Fri, 18 Oct 2024 05:26 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 18 Oct 2024 05:26 PM IST
सार

सनी देओल और गोपीचंद मालिनेनी की आगामी फिल्म 'एसडीजीएम' को लेकर निर्माताओं ने एक बड़ी घोषणा की है। सनी देओल के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता के फैंस को एक बड़ी सौगात देने का निश्चय किया है। 

विज्ञापन
Title and first look of Sunny Deol-Gopichand Malineni Upcoming movie SDGM to be out on this date
गोपीचंद-सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इन दिनों देश में साउथ फिल्मों का क्रेज काफी बढ़ गया है। देश भर में साउथ की फिल्मों को देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वजह से कई मौकों पर बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के कलाकारों ने मिल कर फिल्में भी बनाई हैं, जिसे काफी पसंद किया गया है। इस कड़ी में बॉलीवुड स्टार सनी देओल का नाम भी जुड़ चुका है, जो साउथ के सफल निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की आगामी फिल्म में नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन


सनी देओल के जन्मदिन पर जारी होगा पहला पोस्ट
मसाला फिल्मों के निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी और सनी देओल की फिल्म का अस्थाई शीर्षक एसडीजीएम रखा गया है। फैंस दोनो के इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन फैंस के लिए अब एक खुशखबरी सामने आई है। फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म का शीर्षक और पहला पोस्टर 19 अक्तूबर को सनी देओल के जन्मदिन पर रिलीज होगा। निर्माताओं ने इस पोस्टर के धमाकेदार होने का दावा किया है। 
विज्ञापन

Actresses Dancer: बेहद अच्छी डांसर हैं ये खूबसूरत अभिनेत्रियां, जान्हवी और सामंथा का नाम भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद में जारी है शूटिंग
मास एक्शन एंटरटेनर विशेषज्ञ के रूप में प्रख्यात गोपीचंद मालिनेनी वर्तमान में अपने करियर की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्देशन कर रहे हैं। सनी देओल की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में कई अन्य सितारे भी नजर आने वाले हैं। वर्तमाम में फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में की जा रही है, जहां इसके एक हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस को फिल्माया जा रहा है। जाहिर है कि निर्माताओं द्वारा इस फिल्म के पोस्टर रिलीज के एलान के बाद फैंस काफी उत्साहित है। 

View this post on Instagram

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)



रकुल प्रीत ने हेल्थ को ही बताया असली समृद्धि
सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा भी आएंगे नजर 
एसडीजीएम में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर, विनीत कुमार और रेजिना कैसंड्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। टॉलीवुड के प्रमुख प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री बैनर संयुक्त रूप से इस हाई-बजट एंटरटेनर का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म का संगीत थमन ने दिया है। बात करें सनी देओल के वर्क फ्रंट की, तो वह बॉर्डर 2 में भी नजर आने वाले हैं, जो युद्ध के बैकड्रॉप पर आधारित होगी। 
Akshay Kumar: 'हाउसफुल 5' की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटे अक्षय कुमार, एयरपोर्ट पर इस खास चीज को देख हो गए हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed