Tripti Dimri: ‘स्पिरिट’ में प्रोफेशनलिज्म को लेकर हुआ था विवाद, अब दीपिका को लेकर तृप्ति ने दिया ऐसा रिएक्शन
Tripti Dimri-Deepika Padukone: तृप्ति डिमरी उस वक्त चर्चाओं में आ गईं, जब उन्होंने ‘स्पिरिट’ से हटाई जाने वाली दीपिका पादुकोण का समर्थन किया। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?
विस्तार
तृप्ति डिमरी इन दिनों संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में काम करने को लेकर चर्चाओं में हैं। तृप्ति इस फिल्म में दीपिका के काम के घंटों को लेकर होने वाले विवाद के चलते हटने के बाद शामिल हुई हैं। इसको लेकर दीपिका और संदीप रेड्डी वांगा के बीच काफी तल्खी भी देखने को मिली थी। अब तृप्ति डिमरी ने दीपिका पादुकोण से जुड़ी एक पोस्ट लाइक की है। तृप्ति ने हाल ही में एक सोशल मीडिया रील को लाइक किया, जिसमें दीपिका के खिलाफ नकारात्मक पीआर और झूठी धारणाओं का पर्दाफाश किया गया था। तृप्ति का इस रील पर लाइक अब वायरल है और चर्चा का विषय बना हुआ है।
वायरल हुआ तृप्ति का लाइक
इस रील में सेलिब्रिटी साड़ी ड्रेपर डॉली जैन हैं, जिन्होंने दीपिका पादुकोण के डेडिकेशन और दृढ़ता की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि कैसे ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ फिल्म के गाने ‘नगाड़ा संग ढोल बाजे’ की शूटिंग के दौरान दीपिका ने नंगे पैर शूटिंग की थी। उस गाने में वो 30 किलो का भारी लहंगा पहने थीं। इस पर कड़ी कोरियोग्राफी के कारण उनके पैरों में खून और सूजन भी आई, लेकिन उन्होंने कभी कोई शिकायत नहीं की। अब इस रील पर तृप्ति ने लाइक किया है। वैसे तो ये साधारण पोस्ट है, लेकिन तृप्ति उस फिल्म का हिस्सा बनी हैं, जिसमें दीपिका को प्रोफेशनलिज्म के चलते हटाया गया। ऐसे में तृप्ति के इस रील पर लाइक आते ही ये चर्चा का विषय बन गया है।
यह थी दीपिका के ‘स्पिरिट’ से बाहन होने की वजह
दीपिका के ‘स्पिरिट’ से हटने की वजह उनका आठ घंटे काम करने की मांग करना था। जिसको लेकर दीपिका और संदीप रेड्डी वांगा के बीच अनबन शुरू हो गई। अंतत: दीपिका ‘स्पिरिट’ से बाहर हो गईं। दीपिका के इस रवैये को वांगा की टीम ने गैर-पेशेवर करार दिया। हालांकि, बात तब और बिगड़ गई जब दीपिका ने कथित तौर पर न केवल 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस, बल्कि फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी भी मांगी। हालांकि, ये सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है। इसके बाद संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट किया था, जिसे दीपिका पादुकोण पर तंज माना गया। उसके बाद से मामला और भी बढ़ गया था।
प्रभास के साथ नजर आएंगी तृप्ति
इसके बाद मेकर्स ने तृप्ति डिमरी को ‘स्पिरिट’ में शामिल किए जाने की घोषणा की थी। तृप्ति इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा के साथ रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ में भी काम कर चुकी हैं। ‘स्पिरिट’ संदीप रेड्डी का मच अवेटेड प्रोजेक्ट है, इसमें प्रभास प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।
‘किंग’ में शाहरुख के साथ नजर आएंगी दीपिका
वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो ‘स्पिरिट’ के बाद दीपिका ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से भी बाहर हुई हैं। जिसकी घोषणा भी मेकर्स ने ही की थी। फिलहाल दीपिका इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रही हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख-दीपिका के अलावा सुहाना खान समेत कई स्टार्स नजर आएंगे।