Maharagni: 'महारागिनी' फिल्म से जुड़े ये एक प्रतिभाशाली अभिनेता, 'तुम बिन 2' में आ चुके हैं नजर
'महारागिनी' एक बहुप्रतीक्षित फिल्म हैं, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में प्रभुदेवा और काजोल प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। अब इस फिल्म से एक और प्रतिभावान अभिनेता जुड़ गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलुगु फिल्मों के शानदार निर्देशक चरण तेज उप्पलापति अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'महारागिनी' लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में मशहूर अभिनेत्री काजोल और प्रभुदेवा नजर आने वाले हैं। दोनों कलाकार करीब 27 साल बाद स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले ये जोड़ी साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'सपने' में नजर आई थी। हाल में ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें काजोल का दमदार एक्शन देखने को मिला। अभिनेत्री का ये अंदाज देख कर उनके फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।
'महारागिनी' से जुडे़ आदित्य सील
इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में अभिनेता आदित्य सील भी शामिल हो गए हैं। उन्हें 'तुम बिन 2' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। अभिनेता अपनी इस भूमिका को लेकर काफी रोमांचित हैं और उन्होंने इस अवसर को खुद के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। एक अभिनेता के तौर पर वह काजोल और प्रभुदेवा का काम देखते हुए बड़े हुए हैं, ऐसे में इन दिग्गजों के साथ पर्दे पर नजर आना, उनके लिए काफी शानदार अनुभव है। वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।
Prabhas: ओक्काडू से लेकर सिम्हाद्री तक, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ठुकरा चुके हैं प्रभास
एक्शन अवतार में काजोल
बीते 28 मई को फिल्म 'महारागिनी: क्वीन ऑफ क्वींस' का टीजर रिलीज हुआ था। इस फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है, जिसके बाद ही टीजर जारी किया गया था। इसमें प्रभुदेवा अपने साउथ स्टाइल में काफी जंच रहे थे, जबकि काजोल एक्शन अवतार में मारपीट करती नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने एक दमदार डायलॉग भी बोला, जिसमें वह कहती हैं, 'पावर मांगकर नहीं, छीन कर ली जाती है'। फिल्म में काजोल, प्रभुदेवा, नसीरुद्दीन शाह, आदित्य सील , संयुक्ता मेनन, जीशु सेनगुप्ता जैसे कई शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं।
View this post on Instagram
पैन इंडिया स्टार यश की आने वाली धमाकेदार फिल्में
दर्शकों को फिल्म दिखाने के लिए बेताब हैं निर्देशक
'महारागिनी' फिल्म में दर्शकों को कई रंग देखने को मिलेंगे। इसमें ड्रामा, डांस और इमोशन का एक आकर्षक मिश्रण होने का दावा किया जा रहा है। इसके बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा है कि उनके लिए इस फिल्म का निर्देशन करना काफी शानदार अनुभव रहा है। उन्होंने फिल्म के कलाकारों के अभिनय की भी तारीफ करते हुए कहा कि उनकी वजह से फिल्म को एक नई ऊंचाई मिली है। वह दर्शकों को इस फिल्म को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Amol Parashar: आईआईटी के नतीजों को देख पुरानी यादों में खोए अमोल, बोले- पहली बार पेपर में मेरी तस्वीर छपी थी