सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Two Much with Kajol and Twinkle to feature Jemimah Rodrigues Shafali Verma to celebrate Womens World Cup win

काजोल-ट्विंकल के शो पर मनेगा महिला विश्व कप की जीत का जश्न, क्रिकेटर जेमिमा और शेफाली होंगी अगली मेहमान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 15 Nov 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Two Much with Kajol and Twinkle: काजोल और ट्विंकल खन्ना अपने शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो के अगले एपिसोड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चैंपियन जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा आने वाली हैं।

Two Much with Kajol and Twinkle to feature Jemimah Rodrigues Shafali Verma to celebrate Womens World Cup win
काजोल, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा ट्विंकल खन्ना, - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
विज्ञापन

विस्तार

ट्विंकल खन्ना और काजोल का शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' शानदार होने वाला है। इसकी वजह है कि इस शो में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चैंपियन जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा आने वाली हैं। शो में महिला विश्व कप की जीत का जश्न मनाया जाएगा।
Trending Videos


जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली से होगी बातचीत
शो में भारतीय क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा से बातचीत होगी। दोनों अपने क्रिकेट के सफर, जीत के बारे में और देश का प्रतिनिधित्व करने के बारे में बात करेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम, महिला वनडे विश्व कप में द. अफ्रीका को हराकर चैंपियन बनी थी। 52 साल के इतिहास में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार यह कारनामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


Two Much with Kajol and Twinkle to feature Jemimah Rodrigues Shafali Verma to celebrate Womens World Cup win
शेफाली वर्मा - फोटो : PTI
एपिसोड को लेकर उत्सुक हैं काजोल
काजोल ने इस एपिसोड को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की और कहा कि विश्व कप चैंपियन के साथ बातचीत करना सम्मान की बात होगी। उन्होंने कहा 'जब भारत ने 2025 का महिला क्रिकेट विश्व कप जीता, तो इतिहास रच गया। टू मच पर, हमें सुपर-टैलेंटेड जेमिमा और शेफाली के साथ बात होगी और जीत के पर्दे के पीछे की चीजें जानने का मौका मिलेगा। वह हमे उन पलों के बारे में  बताएंगी जिसने एक राष्ट्र के सपने को हकीकत में बदल दिया।'

Two Much with Kajol and Twinkle to feature Jemimah Rodrigues Shafali Verma to celebrate Womens World Cup win
जेमिमा रोड्रिग्स - फोटो : BCCI
ट्विंकल खन्ना ने जीत को बताया प्रेरणादायक
ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में महिला विश्व कप में मिली जीत को 'प्रेरणादायक' बताया। उन्होंने कहा 'जेमिमा और शेफाली की उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। यह रोमांचित करने वाला है कि वह हमारे शो में आ रही हैं और हम से बातचीत करेंगी। उन्होंने कई बाधाओं को पार किया है। वह अपने साथ कई महिलाओं के लिए एक रास्ता तैयार कर रही हैं। 

हर गुरुवार को शो आता है
'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' प्राइम वीडियो का शो है। इसका प्रीमियर 25 सितंबर को हुआ। हर गुरुवार को इसका एक नया एपिसोड आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed