फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Urvashi Rautela Compares Herself With SRK also talks about Daaku Maharaaj box office know netizens reaction

Urvashi Rautela: 'लोग शाहरुख खान के बाद मुझे ही बेस्ट प्रमोटर बताते हैं', उर्वशी ने किंग खान से की अपनी तुलना

Wed, 09 Apr 2025 06:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 09 Apr 2025 06:49 PM IST
सार

Urvashi Rautela Compares Herself With SRK: उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी टिप्पणियों को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है कि कुछ नेटिजन्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ उनके आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Urvashi Rautela Compares Herself With SRK also talks about Daaku Maharaaj box office know netizens reaction
उर्वशी रौतेला-शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

उर्वशी रौतेला खबरों में रहना बखूबी जानती हैं। दिलचस्प बात यह है कि वे अपने काम और अभिनय की बजाय अपने बयानों को लेकर ज्यादा चर्चा बटोरती हैं। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। उर्वशी ने हाल ही में अपनी तुलना बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान से कर दी। साथ ही यह भी कह दिया कि ऐसा लोग कहते हैं। उनकी इस टिप्पणी पर नेटिजन्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Anjini Dhawan: अंजिनि धवन ने भाई-भतीजावाद पर इब्राहिम-खुशी का किया बचाव, वरुण धवन के बारे में कही ये बात

विज्ञापन

खुद को बताया 'बेस्ट प्रमोटर'
उर्वशी रौतेला का एक इंटरव्यू रेडिट पर वायरल हो रहा है। हाल ही में Yuvaa के साथ बातचीत में उर्वशी ने खुद को 'बेस्ट प्रमोटर' बताया। दरअसल, उनसे पूछा गया कि लोग उन्हें आत्ममुग्ध कहते हैं। इस पर उनका क्या कहना है? उर्वशी ने जवाब दिया, 'मैं अपने काम में पूरी तरह से डूबी हुई हूं। अगर लोग ऐसा कह रहे हैं, तो वे यह भी कहते हैं कि शाहरुख खान के बाद उर्वशी रौतेला 'बेस्ट प्रमोटर' हैं'। 

'डाकू महाराज' के कलेक्शन पर फिर की बात
इतना ही नहीं उर्वशी ने एक बार फिर फिल्म 'डाकू महाराज' के बॉक्स ऑफिस पर बात की। उन्होंने कहा, 'फिल्म 'डाकू महाराज' साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इसे आईएमडीबी पर नंबर वन का स्टार मिला। मालूम हो कि सैफ अली खान पर हुए चाकू से हमले की घटना के दौरान उर्वशी से जब इस मामले में पूछा गया था तो वे इस घटना पर बात करने की बजाय 'डाकू महाराज' का कलेक्शन बता रही थीं। इस पर उर्वशी का काफी मजाक बनाया गया था। अब एक बार फिर उर्वशी को ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

नेटिजन्स ने उड़ाया मजाक
उर्वशी के रेडिट पर वायरल इस वीडियो पर यूजर्स उन्हें लेकर कह रहे हैं कि वे अंटेशन पाना बखूबी जानती हैं। उन्हें मालूम है कि वे अपने कमेंट्स से खबरों में रह सकती हैं और एक बार फिर ऐसा कर दिखाया है। एक यूजर ने लिखा, 'उर्वशी ने ट्रोल होने के लिए ऐसा किया है। उन्हें पता है कि इसी तरह बातचीत हो सकती है'। एक यूजर ने लिखा, 'उर्वशी जानबूझकर रणनीति के तहत ऐसी बातें कहती हैं, जिससे खबरों में छाई रहें। लेकिन, अच्छी बात ये है कि वो कोई गलत मैसेज तो नहीं दे रहीं'।




यह खबर भी पढ़ें:
जाट की रिलीज से पहले ओटीटी पर देखिए ये महिला प्रधान एक्शन फिल्में, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed