Urvashi Rautela: तीन मिनट के रोल के लिए वसूले करोड़ों? 'डाकू महाराज' में उर्वशी रौतेला की फीस पर अटकलें
Urvashi Rautela: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला फिल्म 'डाकू महाराज' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। थिएटर के बाद फिल्म अब ओटीटी पर आ गई है। इसमें अभिनेत्री की फीस को लेकर दावे किए जा रहे हैं कि उन्होंने तगड़ी फीस वसूली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'डाकू महाराज' में उर्वशी का रोल बहुत बड़ा नहीं है। मगर, शुरुआत से उन्होंने इस तरह का माहौल बनाकर रखा कि जैसे वे फिल्म की लीड अदाकारा हैं। इसे लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी है। अब एक बार फिर उर्वशी इस फिल्म में अपनी फीस को लेकर चर्चा में आ गई हैं। फिल्म में उर्वशी का रोल महज तीन मिनट का रहा है। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि इसके लिए उन्हें अच्छा-खासा भुगतान किया गया है।
तीन मिनट का रोल और फीस इतने करोड़
फिल्म 'डाकू महाराज' में उर्वशी रौतेला की फीस को लेकर अटकलें लगी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि अभिनेत्री को अपने करीब तीन मिनट के रोल के लिए तीन करोड़ रुपये फीस दी गई है। यानी एक मिनट के लिए एक करोड़ रुपये। हालांकि, खबरों में किए जा रहे दावों की अभी उर्वशी या किसी की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इस गाने से बटोरी चर्चा
उवर्शी ने फिल्म 'डाकू महाराज' के 'दाबिड़ी-दीबिड़ी' गाने से काफी लोकप्रियता हासिल की है। इसमें वे नंदमुरी बालकृष्ण के साथ नजर आईं। गाने में उर्वशी के डांस मूव्स पर भी काफी विवाद हुआ। 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'डाकू महाराज' आज 21 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
Daaku Maharaaj: थमन ने 'डाकू महाराज' पर दी रोचक जानकारी, इस दिन मिलेगा नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस को सरप्राइज
कितनी है उर्वशी की नेटवर्थ?
फिल्म की ओटीटी रिलीज का एलान करते हुए नेटफ्लिक्स ने जो पोस्टर जारी किया था, उसमें उर्वशी की तस्वीर नजर नहीं आई थी। इस पर भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया। लोगों ने इस पर चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि लीड एक्ट्रेस को क्यों नहीं दिखाया गया? उर्वशी की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 236 करोड़ रुपये है। इसका एक बड़ा हिस्सा वे सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों से कमाती हैं। अभिनेत्री के अकेले इंस्टाग्राम पर 73 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
Daaku Maharaaj: फिल्म के OTT रिलीज पोस्टर से उर्वशी रौतेला नदारद, यूजर्स ने ली चुटकी, पूछा- लीड स्टार कहां हैं