फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Urvashi Rautela trolled again when she meets pushpa 2 director sukumar see netizens reaction

Urvashi Rautela: फिर ट्रोल हुईं उर्वशी, सुकुमार से की मुलाकात तो यूजर बोले- ‘पुष्पा 3’ में काम मांग रहीं हैं

Mon, 24 Feb 2025 08:42 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 24 Feb 2025 08:42 PM IST
सार

Urvashi Rautela:  उर्वशी रौतेला ने भारत और पाकिस्तान मैच के बीच स्टेडियम में ‘पुष्पा 2’ के निर्देशक सुकुमार से मुलाकात की। जिसके बाद नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Urvashi Rautela trolled again when she meets pushpa 2 director sukumar see netizens reaction
सुकुमार से मिलीं उर्वशी - फोटो : इंस्टाग्राम @urvashirautela

विस्तार

23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का रोमांचक मैच हुआ। जिसे भारत ने शानदार तरीके से जीता। इस दौरान दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने के लिए भारतीय मनोरंजन जगत के कई दिग्गज पहुंचे। मैच का लुत्फ उठाने के लिए अभिनेत्री-मॉडल उर्वशी रौतेला भी मौजूद थीं। मैच देखने के दौरान वह पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार से भी मिलीं। इस मुलाकात का एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो शेयर करते ही नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


सुकुमार से बात करते दिखीं उर्वशी
उर्वशी ने दुबई में ‘पुष्पा 2’ के निर्देशक सुकुमार से मुलाकात की और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर  उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें सुकुमार के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "आपकी सभी अविश्वसनीय उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई, सुकुमार गारु! आपकी प्रतिभा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करते हैं और हम वास्तव में आपकी बहुत प्रशंसा करते हैं।" इस वीडियो पर नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)



यह खबर भी पढ़ें: Mahakumbh: महाकुंभ में कैटरीना कैफ ने श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद, रवीना-राशा के साथ भजन संध्या में हुईं शामिल

नेटिजन्स बोले- काम मांग रही है
उर्वशी के वीडियो शेयर करते ही नेटिजन्स ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। उन्होंने अभिनेत्री को इस मुलाकात के लिए ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, "पुष्पा 3 में आइटम सॉन्ग मांग रही है", जबकि दूसरे ने टिप्पणी की, "स्टेडियम में सुकुमार सर को बधाई देने वाली दुनिया की पहली महिला"। इस तरह कई अन्य यूजर्स ने भी कमेंट किए। 






यह खबर भी पढ़ें:  Aashram 3: ‘बाबा निराला’ का रोल ऑफर हुआ तो चौंक गए बॉबी, कहा- मैं अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आना चाहता था

उर्वशी रौतेला का वर्क फ्रंट
उर्वशी रौतेला के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘डाकू महाराज’ में देखा गया था। इस फिल्म में भी डांस स्टेप को लेकर उर्वशी को जमकर ट्रोल किया गया था। फिल्म में बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ ने भी प्रमुख भूमिकाए निभाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed